रणवीर सिंह से लेकर अक्षय कुमार तक, आज 1 हिट को तरस रहे 5 ऑल टाइम फेवरेट स्टार्स, चौंका देगा तीसरा नाम

Spread the love

बॉलीवुड में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सलमान खान (Salman khan) जैसे कई ऐसे बड़े सुपरस्टार हैं जो अपनी फिल्मों को हिट कराने की गारंटी माने जाते हैं. इनकी फिल्मों का रिलीज से पहले ही फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. लेकिन बीते कुछ समय को देखें तो ऐसे कई फिल्में हैं जिनमें बड़े नाम होने के बावजूद वह औंधे मुंह गिरी. जिनके नाम से ही फिल्में चल जाती थी. आज वह बड़े स्टार्स भी 1 हिट को तरस रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में..

बॉलीवुड में सुपरस्टार आमिर खान एक ऐसा नाम हैं जिनके फिल्म में होने से ही फिल्मों की टीआरपी बढ़ जाती है. बॉलीवुड में इन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है, वह काफी वक्त से एक हिट फिल्म को तरस रहे हैं. बीते पांच सालों से आमिर ने एक भी हिट फिल्म नहीं दी है. उनकी आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी बॉक्स ऑफिर पर फ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद आमिर एक्टिंग से थोड़ा दूर-दूर नजर आ रहे हैं.t

बॉलीवुड में स्टंटमैन कहे जाने वाले अक्षय कुमार का अच्छा वक्त न जाने कब शुरू होगा. खिलाड़ी कुमार की बीते समय सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हो रही हैं. साल 2022 भी उनके लिए काफी अनलकी रहा था. साल 2023 की शुरुआत में आई उनकी सेल्फी भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. अक्षय की फ्लॉप की लिस्ट अब काफी लंबी हो गई है. ऐसे में आज खिलाड़ी कुमार एक हिट के लिए तरस रहे हैं.

आयुष्मान खुराना की फिल्मों के कंटेंट ही अपने आप में हीरो होते हैं, फिर उस पर आयुष्मान जैसे उम्दा अभिनेता की एंट्री फिल्म को हिट कराने में कोई कसर नहीं छोड़ती. लॉकडाउन से पहले उनकी फिल्में खूब धमाल मचा रही थीं. लेकिन लीक से हटकर चलने वाले एक्टर की फिल्में अब दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही हैं, उनका कनेक्ट दर्शकों के साथ टूटता जा रहा है. पिछली साल आई उनकी कई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई हैं. हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि वह ड्रीम गर्ल 2 से जबर्दस्त वापसी करने वाले हैं.

खिलजी का किरदार निभाकर दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने वाले अभिनेता रणवीर सिंह इंडस्ट्री के बड़े सितारों में से एक हैं. करियर में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. आज भले ही वह कहीं गायब हैं लेकिन एक समय में वह हिट फिल्मों की गारंटी बन गए थे, बीते कुछ साल से उनकी फिल्में फैंस पर जादू चलाने में कामयाब नहीं हो पा रही हैं. एक्टर की पिछली तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई हैं. अब वह भी एक बड़ी हिट की तलाश में हैं.

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इनकी फैन फॉलोइंग से कौन वाकिफ नहीं हैं. ‘अंतिम’ फिल्म में लीड रोल में नजर आए लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई. अब साल 2023 में आई किसी का भाई किसी की जान भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. जल्द वह ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाले हैं. शायद ये फिल्म उनके बॉक्स ऑफिस पर वापसी साबित हो सकती है.

Author