काले चावल के 4 चमत्कारिक उपाय, अच्छी नौकरी के बनने लगेंगे योग, रुके हुए काम होंगे पूरे

Spread the love

हिंदू धर्म में अक्षत यानी चावल का बहुत महत्व बताया गया है. पूजा-पाठ, जप आदि सभी मांगलिक काम और पूजा अनुष्ठानों में अक्षत का उपयोग किया जाता है. हिंदू धर्म के मान्यता के अनुसार अक्षत के बिना धार्मिक और मांगलिक कार्य अधूरे माने जाते हैं. एक तरफ जहां अक्षत्र का उपयोग पूजा-पाठ में किया जाता है वहीं दूसरी तरफ काले चावल का उपयोग तंत्र क्रियाओं में किया जाता है. शास्त्रों में काले चावल के कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है. काले चावल के ये उपाय बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं. आइए आज हम भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से काले चावल के कुछ ऐसे ही उपाय जानते हैं.

1.वैवाहिक जीवन में खुशियों के लिए: काले चावल के उपाय से वैवाहिक जीवन मे खुशियां प्राप्त की जा सकती हैं. यदि आपका वैवाहिक जीवन अच्छे से नहीं चल रहा, आए दिन लड़ाई झगड़े लगे रहते हैं या फिर आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो इसके लिए पीपल के पेड़ पर काले चावल डालकर जल चढ़ाएं. इसके अलावा शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास तेल के दीपक में काले चावल डालकर जलाएं. यह उपाय करने से आपका वैवाहिक जीवन सही चलेगा और आपकी संतान प्राप्ति की इच्छा भी पूरी हो सकती है.

2.नौकरी के उपाय: अगर आप काफी दिनों से किसी अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपको अच्छी नौकरी नहीं मिल रही तो काले चावल के उपाय से फायदा मिल सकता है. इसके लिए शनिवार के दिन शनि देव को सरसों के तेल में काले चावल मिलाकर चढ़ाएं. साथ ही शनि देव के मंत्र का जाप भी करें. ऐसा करने से आपको जल्दी ही अच्छी नौकरी मिलने के योग बन सकते हैं.

3.बीमारी से राहत: काले चावल का उपाय करने से कई बीमारियों से राहत पाई जा सकती है.यदि आपके परिवार में कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित है तो ऐसे में सोमवार के दिन भगवान शिव को काले चावल को दूध में मिलाकर और जल चढ़ाएं. साथ ही भगवान शिव को मीठा अर्पित करें. ऐसा करने से लंबे समय से चली आ रही बीमारी ठीक हो सकती है.

4.रुके हुए काम पूरे होंगे: काले चावल का उपाय करने से बहुत दिनों से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है. अगर आपको नौकरी में तरक्की नहीं मिल रही है तो इसके लिए आप अपने घर के पूजा स्थान पर उड़ते हुए हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर लगा लें. उसके नीचे या फोटो के पीछे की तरफ काले चावल के दाने पुड़िया में छिपा कर रख दें. यह उपाय करने से आपको नौकरी में जल्द तरक्की मोलेगी और आपके अटके हुए काम भी बनने लगेंगे.

 

Author