ये 5 मीठे फल खाने के बाद भी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

Spread the love

बदलती लाइफस्टाइल, खान-पान के अलावा अन्य कारणों से आजकल कई लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं. शुगर के मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए संयम सबसे जरूरी होता है. खानपान में संयम और नियमित वर्कऑउट से शुगर को कंट्रोल में रखा आ सकता है. शुगर होने पर कई चीजों को खाने कि मनाही होती है. ऐसे लोगों के लिए मीठा खाना तो जहर के समान है. इन लोगों को मीठा खाने की सख्त मनाही होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मीठे मीठे फल ऐसे हैं जिनका सेवन नुकसान नहीं पहुंचाता. हालांकि इन फलों का सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. आइए आज हम आपको ऐसे फल बताते हैं जिन्हें आप डायबिटीज होने पर भी खा सकते हैं.

1.तरबूज: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक डायबिटीज के मरीज तरबूज का सेवन कर सकते हैं. इसमें कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं.

2.आम: आम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. आम खाने में भले ही मीठा होता है लेकिन यह डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह नहीं होता. हालांकि शुगर के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.

3.पाइनएप्पल: पाइनएप्पल में विटामिन, विटामिन सी समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें कार्ब पाया जाता है. डायबिटीज में भी इसका सेवन किया जा सकता है.

4.संतरा: डायबिटीज के रोगियों के लिए संतरा फायदेमंद होता है. यह एक सुपरफूड है. संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फोलेट, फाइबर और पोटेशियम पाया जाता है. जो शुगर लेवल को कम करने में मददगार है.

5.नाशपाती: ब्लड शुगर के रोगियों के लिए भी नाशपाती एक लाभदायक फल माना जाता है. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. नाशपाती में कई विटामिन पाया जाता है. इसमें विटामिट-के भी होता है. जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

 

Author