शुगर को खींच कर बाहर निकालने में बेहद चमत्कारी हैं ये 5 हर्बल पत्ते, सुबह-सुबह चबाकर खाएं

Spread the love

डायबिटीज कई बीमारियों की जड़ है. इस बीमारी में पैंक्रियाज से इंसुलिन कम बनता है. चूंकि इंसुलिन ही कार्बोहाइड्रैट को पचाकर इसे एनर्जी में बदल देता है, इसलिए जब भोजन से कार्बोहाइड्रैट बनता है तब इंसुलिन की कमी के कारण यह कार्बोहाइड्रैट को एनर्जी में बदल नहीं पाता है. इससे ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है. इसे ही ब्लड शुगर कहते हैं. डायबिटीज तब होता है जब व्यक्ति का खराब लाइफस्टाइल हो जाता है है और वह अनहेल्दी खाना खाने लगता है. भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम करते हैं. इससे भी ब्लड शुगर बढ़ जाता है. चूंकि डायबिटीज लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारी है, इसलिए लाइफस्टाइल में हेल्दी खाना और फिजिकल एक्टिविटी के साथ-साथ कुछ हर्बल चीजों की मदद से भी इससे छुटकारा पाया जा सकता है. एनसीबीआई ने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि कुछ हर्बल पत्तों की मदद से डायबिटीज को ठीक किया जा सकता है.

1.यूक्लिप्टस के पत्ते –यूक्लिप्टस को नीलगिरी कहा जाता है. इसके पत्ते हर्बल मेडिसीन का काम करते हैं. एनसीबीआई की रिसर्च में बताया गया है कि नीलगिरी के पत्तों में डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है. रिसर्च के मुताबिक यूक्लिप्टस के पत्तों में ग्लाइकोसाइड्स, अल्कालॉयड, फ्लेवेनोएड्स, टरपेनोएड्स, केरेटेनोएड्स जैसे कंपाउड पाए जाते हैं जो पैंक्रियाज के बीटा सेल्स को सक्रिय करने में अपनी भूमिका निभाते हैं. ये सारे कंपाउंड एंटी-डायबेटिक गुणों से भरपूर है.

2.मेथी के पत्ते-एनसीबीआई के मुताबिक मेथी के पत्ते एंटी-डायबेटिक होते हैं. मेथी के पत्ते को चबाकर खाने से या इसका जूस पीने से मेटाबोलिज्म से संबंधित बीमारी का इलाज हो सकता है. मेथी से ब्लड शुगर को भी आसानी से कम किया जा सकता है. मेथी के पत्ते को आप भोजन में किसी भी रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.

3. एलोवेरा-एलोवेरा शानदार हर्बल प्लांट है. एलोवेरा से कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है. अध्ययनों में साबित हो चुका है कि एलोवेरा क्रोनिक डिजीज को कम करने में मददगार है. एलोवेरा के पत्ते या एलोवेरा का जूस ब्लड शुगर को तेजी से घटाता है.

4.भृगुराज के पत्ते- एनसीबीआई यानी अमेरिकी नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की एक रिसर्च में कहा गया है कि भृगुराज की पत्तियों में एंटी-डायबेटिक गुण होता है. रिपोर्ट के मुताबिक भृगुराज में हाइपोग्लासेमिक गुण है. यानी यह ब्लड शुगर को कम करता है. भृगुराज के पत्तों को सुबह खाली पेट खाने से इंसुलिन का प्रोडक्शन बढ़ सकता है जिससे ब्लड शुगर अपने आप कंट्रोल हो सकता है.

5.चाय के पत्ते-चाय की पत्तियों को ड्राई कर चाय के दाने बनाए जाते हैं जिसे हम लोग पीते हैं. लेकिन चाय के ताजे पत्ते को तोड़कर इसे अगर सुबह-सुबह चबाया जाए तो इससे पूरा दिन ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. चाय के पत्ते में एंटी-डायबेटिक गुण पाया गया है.

Author