सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल सुर्खियों में हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी बचपन की दोस्त दृशा आचार्य से शादी की है. करण देओल ने मुंबई और न्यूयॉर्क व दृशा आचार्य ने दुबई और कनाडा से पढ़ाई की है. इन दोनों ने ही देश-दुनिया के बेस्ट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है. इन स्कूल-कॉलेजों की फीस कई लाख रुपये है और आमजन के लिए उसे अफोर्ड कर पाना नामुमकिन है.
धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल और दृशा आचार्य की शादी और रिसेप्शन की फोटोज़ सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. देओल परिवार के फैंस करण और दृशा के बारे में सबकुछ जानने को उत्सुक हैं. करण देओल मुंबई के एक नामी स्कूल से पढ़ाई करने के बाद न्यूयॉर्क चले गए थे. वहीं, दुबई से स्कूलिंग पूरी करने के बाद दृशा आचार्य आग की पढ़ाई के लिए कनाडा चली गई थीं.
ज्यादातर स्टार किड्स की तरह करण देओल ने भी अपनी स्कूलिंग इकोल मोन्डिएल वर्ल्ड स्कूल से पूरी की है. बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार ने भी अपनी स्कूलिंग यहीं से की है. इस स्कूल का प्रॉस्पेक्टस 10 हजार रुपये का है और एडमिशन फीस 3 लाख रुपये. इसके अलावा 3 लाख रुपये एडमिशन फीस भी जमा करनी होती है. 11वीं-12वीं कक्षा की सालाना फीस 10 लाख 90 हजार रुपये है.
स्टेला एडलर एक्टिंग स्टूडियो न्यूयॉर्क में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण देओल ने 12वीं के बाद यहीं एडमिशन लिया था. यहां का एडमिशन फॉर्म 45$ और रजिस्ट्रेशन फीस 100$ है. भारतीय करेंसी में यह करीब 11900 रुपये है. यहां के 2 ईयर प्रोग्राम की टोटल फीस 36,200 डॉलर यानी करीब 29,69,741 रुपये है. सेकंड ईयर में एडमिशन से पहले स्टूडेंट्स को फैकल्टी के सामने मोनोलॉग परफॉर्मेंस देनी होती है.
जुमेरा कॉलेज दुबई के बेस्ट कॉलेजों में से एक है (Dubai College Fees). करण देओल की पत्नी दृशा आचार्य ने अपनी पढ़ाई यहीं से की है (Drisha Acharya Biography). यहां रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर ट्यूशन फीस का 10 प्रतिशत जमा करना होता है. यहां 12वीं कक्षा की सालाना फीस 93,972 AED यानी करीब 20,99,040.94 रुपये है. इसे तीन टर्म में जमा करना होता है.
दृशा आचार्य ने कनाडा के टोरंटो में स्थित योर्क यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है. फिलहाल वह वह नेशनल प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर काम कर रही हैं और बताया जाता है कि उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में काफी रुचि है. यहां के 5 ईयर इंजीनियरिंग प्रोग्राम की फीस 38,826$ यानी भारतीय करेंसी में करीब 31,85,304.45 रुपये है. वहीं, कंप्यूटर साइंस कोर्स की फीस 31,146$ यानी करीब 25,55,233.41 रुपये है.











