ये 5 जानदार फूड खराब मूड में भी लगा देंगे तड़का, खौल रहा गुस्सा भी हो जाएगा ठंडा, हार्वर्ड ने दिए ये मंत्र

Spread the love

आज के जमाने में अक्सर लोग तनाव में रहते हैं. हर व्यक्ति पर काम का इतना बोझ रहता है कि वह तनाव में आ ही जाता है. इस तनाव से निपटने के लिए उसके पास समय भी नहीं होता. इसका नतीजा है कि लोग छोटी सी छोटी बात पर गुस्सा करने लगते हैं. जब मूड खराब हो तो कोई भी काम सही से नहीं होता है. हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की रिसर्च में दावा किया गया है कि आंत की हेल्थ का सीधा संबंध हमारे मूड से है. अध्ययन के मुताबिक फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड, पैकेटबंद स्नैक्स, ब्रेड, पैस्ट्रीज, चिकेन, नूडल्स इत्यादि मूड को खराब करने वाले फूड है. ऐसे में हार्वर्ड मेडिकल ने मूड को बेहतर बनाने के लिए कुछ फूड की लिस्ट बनाई है जिनसे डिप्रेशन को दूर कर मूड को बेहतर बनाया जा सकता है.

1. साबुत फूड-हार्वर्ड हेल्थ के मुताबिक पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड की जगह साबुत फूड का सेवन करें. इससे मूड हमेशा खुशनूमा रहेगा. साबुत फूड मतलब नेचुरल तरीके से खेत से प्राप्त अन्न, सब्जी, फल, बादाम, फिश, अंडा आदि. इसके लिए बींस, मसूर की दाल, दूध, मछली, अंडा, हरी मटर, हरी सब्जी, ऑलिव ऑयल, सीड्स, बादाम इत्यादि का सेवन करें.

2. जूस के बदले हरी सब्जी और ताजा फल-सब्जी और फलों के जूस के बदले हमेशा ताजी सब्जी और ताजे फल का चयन करें. कभी भी फ्रोजन फ्रूट और एडेड शुगर वाले फ्रूट जूस का सेवन न करें.

3.फाइबर वाले अनाज-साबुत अनाज जैसे कि गेंहू, बार्ली, जौ, ब्राउन राइस आदि में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. इनके आटे को जब आप बाजार से खरीदेंगे तो इसमें छिलका निकल जाता है. इससे फाइबर खत्म हो जाता है. इसलिए छिल्के के साथ वाले आटे का इस्तेमाल करें. साबुत अनाज के आटे से मूड नहीं खराब होगा.

4. मसाले-हार्वर्ड हेल्थ की न्यूट्रिशनिस्ट उमा नायडू ने बताया कि गरम मसाले मूड को बेहतर बनाने में बहुत फायदेमंद है. मसालों में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ब्रेन से फ्री रेडिकल्स को मुक्त करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को होने नहीं देते. मसालों में दालचीनी और हल्दी सबसे ज्यादा फायदेमंद है.

5. बादाम- बादाम गिरी, अखरोट, खुबानी, मूंगफली आदि में इतने तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं कि ये ब्रेन के फंक्शन को तुरंत सक्रिय कर देते हैं. इसके अलावा यह एंटी-इंफ्लामेटरी होता है जो दिमाग से फ्री रेडिकल्स को हटाता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है. इसके अलावा सीड्स भी यही काम करता है. इसलिए मूड को बेहतर बनाना है तो इन हेल्दी फूड का सेवन करें.

Author