जब इस एक्टर ने बिना सहमति के किया जबरन Kiss, रो पड़ी थीं 15 साल की रेखा

Spread the love

रेखा (Rekha) बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं. रेखा ने शुरुआत में साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया. उन्हें हिंदी नहीं आती थी. उन्हें अपने डार्क और प्लंप लुक की वजह से काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी. लेकिन रेखा कहां रुकने वाले थीं. अपने शुरुआती करियर में तमाम आलोचनाओं के बाद भी उन्होंने एक्टिंग को ही अपना करियर बनाए रखा. रेखा नें बंगाली फिल्मों में भी काम किया. एक बंगाली फिल्म में उनके साथ इतना बुरा अनुभव रहा कि उन्हें सालों को तक इसका गिल्ट होता रहा. उस वक्त रेखा की उम्र 15 साल थी.

रेखा ने अपनी किताब ‘रेखाः द अटोल्ड स्टोरी’  में इस घटना का जिक्र किया है. वह 15 साल की थीं, जब उन्होंने बंगाली फिल्म अंजना सफर में काम किया. उस फिल्म में बिश्वजीत चटर्जी लीड रोल में थे. विश्वजीत उस वक्त 33 साल के थे. फिल्म में एक रेखा और बिश्वजीत के बीच रोमांटिक सीन शूट होना था. विश्वजीत ने फैसला किया कि वह इस सीन में रेखा को किस करेंगे.

रेखा को रोमांस के बीच इस किस सीन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर कुलजीत पाल को इसके बारे में पता था. उन्होंने ने ही इसका आइडिया था. बिश्वजीत किस को अहम हिस्सा मान चुके थे. यह वही, कुलजीत पाल (Kuljeet Pal) हैं, जिनका हाल में 90 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है. रोमांटिक सीन की शूटिंग शुरू हुई. विश्वजीत ने उन्हें जबरन किस किया. इससे अनजान रेखा बुरी तरह रो पड़ीं.

रेखा ने अपनी किताब- ‘रेखाः द अटोल्ड स्टोरी’ में इसका खुलासा किया
रेखा ने अपनी किताब में इस घटना को इस तरह लिखा, “डायरेक्टर राज “जैसे ही निर्देशक राज नवाथे ने ‘एक्शन’ कहा, बिस्वजीत (Biswajeet Chatterjee) ने रेखा को अपनी बाहों में ले लिया और अपने होंठ उनके होंठों को दबा दिया. रेखा सन्न रह गयी. इस किस का जिक्र उनसे कभी नहीं किया गया था. कैमरा घूमता रहा; न तो निर्देशक ‘कट’ का आदेश दे रहे थे और न ही बिस्वजीत उन्हें जाने दे रहे थे.”

बिश्वजीत चटर्जी ने 5 मिनट तक रेखा को किया जबरन किस
किताब में आगे लिखा, “पूरे पांच मिनट तक विश्वजीत रेखा को किस करते रहे. यूनिट के सदस्य सीटियां बजा रहे थे और जयकार कर रहे थे. रेखा की आंखें कसकर बंद थीं, लेकिन वे आंसुओं से भरी हुई थीं.” बता दें रेखा ने 13 की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था. साउथ इंडियन फिल्मों के बाद रेखा ने बॉलीवुड में ‘सावन-भादव’ से डेब्यू किया.

 

Author