अर्जुन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान द्वारा बैंक से रकम निकालने के बाद उठाईगिरी कर नगदी रकम को चोरी कर ले गये अज्ञात आरोपी को बालोद सायबर पुलिस ने घटना के 05 दिन के अंदर पकड़ा , आरोपी से नगदी रकम 8500 रूपया तथा एक मोटर सायकल जप्त

Spread the love

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमति गीता बाधवानी के पर्यवेक्षण में दिनांक 27.03.2023 को थाना अर्जुदा के जिला सहकारी बैंक में ग्राम कोटगांव के किसान टाभल राम द्वारा पैसा निकालने के बाद बैंक से बाहर निकल रहा था कि उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रकम गिनने में मदद करने को बचना बनाकर प्रार्थी किसान द्वारा निकाले गये नगदी रकम में से 9500 रूपये को उठाईगिरी चोरी कर ले गया था कि घटना पर से अपराध धारा पंजीबद्ध होने के बाद अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मशरूका की पता तलाश में एक विशेष टीम गठित किया गया गठित टीम के द्वारा किसान के चोरी गये रकम एवं अज्ञात आरोपी का पता तलाश कर चोरी के नगदी रकम 8500 रूपये को आरोपी से बरामद कर लिया गया तथा आरोपी अख्तर अली को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Author