माक्रोसॉफ्ट वर्ड का इस्तेमाल हम सालों से कर रहे हैं. कॉलेज के काम भी स्टूडेंट्स वर्ड पर आसानी से कर लेते हैं, वहीं ऑफिस वाले लोगों को भी इसपर खूब काम पड़ता है. हम सब इसके कुछ बेसिक फीचर्स का ही इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि इसमें कई ऐशे शॉर्टकट मिलते हैं, जिससे काम में आसानी हो जाता है. आज हम जिन फीचर्स की बारे में बात कर रहे हैं, यकीनन इसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे…
Toolbar को कर सकते हैं हाइड: Word पेज के ऊपर में मौजूद टूलबार बहुत स्पेस लेता है. ऐसे में अगर आप बिना किसी रुकावट के लिखना चाहते हैं तो इस टूलबार को छुपा सकते हैं. इसके लिए आपको Ctrl+F1 को प्रेस करना, जिसके बाद पूरा टूलबार हाइड हो जाएगा.
हर वर्ड के लेटर्स को डिलीट करने के लिए बार-बार बैकस्पेस दबाने की ज़रूरत नहीं है. इसके लिए एक आसान सी ट्रिक मौजूद है.
जब भी आपको कोई वर्ड डिलीट करना हो तो आप Ctrl key के साथ Backspace को प्रेस कर दें. इससे एक बार में पूरा शब्द डिलीट हो जाएगा.
टेक्स्ट सेलेक्ट करने के लिए आप ड्रैगिंग और हाइलाइटिंग ऑप्शन इस्तेमाल कर सकते हैं. तो आज हम आपको ज़बरदस्त तेज़ तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं. किसी भी शब्द पर डबल-क्लिक करने से वह हाइलाइट हो जाएगा, जबकि आपकी कॉपी के किसी भी हिस्से पर ट्रिपल क्लिक करने से पूरा वाक्य/पैराग्राफ का सेलेक्शन हो जाएगा.
कैरेक्टर भी सेलेक्ट कर सकते हैं…
इसी तरह टेक्स्ट सेलेक्शन भी आसानी से किया जा सकता है. इसके लिए माउस के बजाए Shift+Ctrl की और Arrow key को प्रेस कर सकते हैं.









