सोशल मीडिया ने फैंस की अपने फेवरेट स्टार तक की पहुंच काफी हद तक बढ़ा दी है. फैंस अपने फेवरेट सेलेब के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उनकी तस्वीरें-वीडियो देख सकते हैं, उनके स्टाइल को कॉपी कर सकते हैं और तो और उनकी वे तस्वीरें भी देख सकते हैं जो शायद ही पहले कभी देखी हो. सोशल मीडिया (TV Actress Childhood Photo) पर इन दिनों ऐसी ही एक स्टार की फोटो वायरल हो रही है, जो आज टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का जाना-माना नाम बन चुकी हैं और अपने फैंस के साथ-साथ वह खुद की भी फेवरेट हैं. आज ये इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं.
फोटो में अपने पापा की गोद में बैठकर पोज दे रही इस लड़की ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. क्या आप इन्हें पहचान पाए? अगर नहीं तो चलिए हम आपको इनसे जुड़े कुछ हिंट दे देते हैं. वैसे तो ये पंजाबी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रही हैं, लेकिन इन्हें पहचान मिली थी बिग बॉस 13 से. इस दौरान दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ इनकी जोड़ी खूब हिट हुई थी. इनका क्यूट अंदाज और बिंदास नेचर फैंस को खूब पसंद आया था. जी हां, आपने सही पहचाना ये हैं सबकी फेवरेट शहनाज गिल.

ये शहनाज गिल के बचपन की तस्वीर है, जिसमें वह अपने पिता, मां और भाई के साथ दिखाई दे रही हैं. पंजाब की कैटरीना कैफ बनकर बिग बॉस 13 में एंट्री करने वाली शहनाज गिल अब पूरे देश की शहनाज बन चुकी हैं और उनकी पॉपुलैरिटी में तेजी से इजाफा हुआ है. बिग बॉस के दौरान शहनाज की कई पंच लाइन वायरल हुईं. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए शहनाज ने कड़ी मेहनत की है और इसी का नतीजा है कि आज शहनाज पंजाब या देश की ही नहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की भी फेवरेट बन चुकी हैं.
शहनाज खुद ही कई बार इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि अपनी पहचान बनाने के लिए वह घर से भाग गई थीं. क्योंकि उनके पिता को उनका एक्ट्रेस या मॉडल बनना गवारा नहीं था. ऐसे में उन्होंने छोटी-छोटी सैलरी पर काम किया. हालांकि, इस दौरान वह अपनी मां के संपर्क में रहीं, जिन्होंने उनका हौंसला बढ़ाया और उनकी मदद भी की. लेकिन, अपने पिता से उन्होंने काफी समय तक बात नहीं की थी.









