एक्ट्रेस रोहिणी हट्टंगडी ने हाल ही में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर की तुलना

Spread the love

दिग्गज एक्ट्रेस रोहिणी हट्टंगडी  ने हाल ही में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर की तुलना की. उन्होंने बताया कि रणवीर का पब्लिक अपीयरेंस बहुत ही बाहियाद होता है. रोहिणी ने एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कहा कि एक एक्टर के तौर पर रणवीर सिंह अच्छे हैं, लेकिन वह रणबीर कपूर को ज्यादा पसंद करती हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से रणवीर हरकतें करते हैं वह युवा पीढ़ी के लिए ठीक है, लेकिन उनकी उम्र की पीढ़ी के लिए नहीं. उनके मुताबिक, एक पब्लिक फिगर के तौर पर इंसान को उसी के मुताबिक बर्ताव करना चाहिए.

रोहिणी हट्टंगडी ने उस दौर को भी याद किया जब उन्हें फिल्मों में सिर्फ मां के रोल ही ऑफर किए जाते थे. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि ‘अग्निपथ’ से पहले उन्होंने तय कर लिया था कि वह मां का रोल नहीं करेंगी. उन्होंने 3-4 फिल्मों को मना कर दिया था. लेकिन उनकी मैनेजर उन्हें हर उस ऑफर को ना कहना बंद करने के लिए कहती थी जो उन्हें मिल रहे थे.

मां के किरदार नहीं निभाना चाहती थीं रोहिणी हट्टंगडी
रोहिणी हट्टंगडी ने इस पर अपनी मैनेजर को कहा था कि वह नेगेटिव रोल निभाने के लिए तैयार हैं लेकिन मां के रोल नहीं निभाएंगी. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वह ‘अग्निपथ’ (Agnipath Film) करने के लिए क्यों तैयार हुई हैं. उन्होंने कहा कि जब ‘अग्निपथ’ का ऑफर आया, तो उन्होंने कहा कि वह पहले कहानी सुनेंगी और फिर फोन करेंगी.

रोहिणी ने ‘अग्निपथ’ की आधी कहानी सुनने के बाद ही एक्सेप्ट किया ऑफर
रोहिणी हट्टंगडी ने कहा कि उन्होंने आधी ही कहानी सुनी थी, तभी फिल्म करने को तैयार हो गईं. फिल्म में मां का रोल करने के लिए राजी होने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि अमिताभ (Amitabh Bachchan) की फिल्म में हीरोइन, विलेन और हीरो प्रमुखता से नजर आते हैं. लेकिन ‘अग्निपथ’ में कमिश्नर और पठान से लेकर बहन तक सब नजर आ रहे थे. रोहिणी ने सिर्फ अमिताभ की ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में जीतेंद्र, धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती और शत्रुघ्न सिन्हा की मां की भूमिका भी निभाई है.

 

Author