श्रीनिवास राव होंगे छत्तीसगढ़ के नए पीसीसीएफ

Spread the love

सात आईएफएस अफसरों को सुपरसीड कर बनें वन विभाग के नए बॉस

रायपुर। वन बल प्रमुख संजय शुक्ला के रिटायरमेंट के बाद 1990 बैच के आईएफएस श्रीनिवास राव नए पीसीसीएफ होंगे। वन विभाग ने उनका आदेश जारी कर दिया है। संजय शुक्ला एक मई को पूर्वान्ह रिटायर होंगे। सरकार ने उनका वीआरएस आज मंजूर कर लिया। छत्तीसगढ़ के वन बल प्रमुख संजय शुक्ला का वीआरएस राज्य सरकार ने मंजूर कर लिया है। वे एक मई को पूर्वान्ह सेवानिवृत्त हो जाएंगे। बताते हैं, संजय एक मई को रेरा चेयरमैन का पदभार ग्रहण करेंगे। वन बल प्रमुख पद छोडऩे के बाद वे सीधे रेरा आफिस पहुंच कर कार्यभार संभालेंगे। संजय ने एक मई से वीआरएस स्वीकृत करने का आग्रह किया था। वन विभाग ने उनका वीआरएस एक मई पूर्वान्ह से मंजूर कर लिया है। वन विभाग ने श्रीनिवास राव को वन विभाग का नया प्रमुख बनाने का आदेश जारी कर दिया है। संजय शुक्ला एक मई को पूर्वान्ह श्रीनिवास राव को कार्यभार सौंपेंगे।

संजय शुक्ला का वीआरएस मंजूरी के बाद सरकार ने जारी किया पोस्टिंग आदेश

हालांकि, श्रीनिवास राव से उपर सात आईएफएस और हैं। इनमें से अतुल शुक्ला इसी साल अगस्त में और आशीष भट्ट जून में रिटायर हो जाएंगे। उनके बाद सुधीर अग्रवाल, तपेश झा, अनिल राय, संजय ओझा और अनिल साहू आते हैं। इसके बाद श्रीनिवास राव का नम्बर आता है। सरकार ने इन सातों अधिकारियों को सुपरसीड करते हुए श्रीनिवास राव पर भरोसा जताया है। उनकी पोस्टिंग आदेश में लिखा है। श्रीनिवास राव वन बल प्रमुख संजय शुक्ला के पदभार छोडऩे के बाद उनकी जगह लेंगे।

जाहिर है, रेरा चेयरमैन अपाइंट होने के बाद संजय शुक्ला ने पिछले हफते स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए अप्लाई कर दिया था। वैसे भी 31 मई को उनका रिटायरमेंट था। मगर अब वीआरएस स्वीकृत होने के बाद अब रिटायरमेंट से 30 दिन पहले एक मई को पूर्वान्ह रिटायर हो जाएंगे। जस्टिस संजय के. अग्रवाल की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी ने संजय शुक्ला को रेरा चेयरमैन के लिए सलेक्ट किया था।

Author