जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे पहलवानों को अब राजनीतिक समर्थन मिल रहा है। शनिवार को कई बड़े राजनेता पहलवानों को अपना मसर्थन देने पहुंचे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहलवानों के बीच पहुंचे और पहलवानों को अपना समर्थन दिया।
केजरीवाल ने कहा कि जो लोग हमारे देश से प्यार करते हैं, चाहे वे कांग्रेस, आप या बीजेपी से हों और भले ही किसी पार्टी से जुड़े न हों। उन्हें उतरना चाहिए और उन्हें (पहलवानों) को समर्थन देने के लिए यहां आना चाहिए … हम इन्हें पूरा समर्थन देंगे एथलीटों लेकिन मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि उनके पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं में कटौती न करें।”
#WATCH| Delhi: “Those who love our country, whether they’re from Congress, AAP or BJP and even if not affiliated with any party, must take off and come here to extend support to them (wrestlers)…we will provide all the support to these athletes but I request Central govt to not… pic.twitter.com/F4RhQ78E8P
— ANI Digital (@ani_digital) April 29, 2023
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे पहलवानों से शनिवार को मुलाकात कर उनके प्रति समर्थन जताया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एक बाहुबली एवं माफिया के सामने नतमस्तक हो गई है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सरकार बृजभूषण शरण सिंह को बचा रही है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सबसे पहले सिंह को उनके पद से हटाया जाना चाहिए। प्रियंका कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के वास्ते रवाना होने से पहले शनिवार सुबह जंतर-मंतर पहुंचीं। उन्होंने महिला पहलवानों से अलग बातचीत भी की और कुछ देर वहां बैठीं। इस दौरान, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा भी उनके साथ थे।
प्रियंका ने बाद में एक फेसबुक पोस्ट में कहा, “ये खिलाड़ी हमारा मान हैं। ये देश के लिए पदक जीतती हैं। पूरा देश उनके साथ है। इ्न्हें न्याय मिले-पूरा देश यही चाहता है।” उन्होंने कहा, “ये किसान परिवारों की बेटियां हैं। ज्यादातर खिलाड़ी मध्यम वर्ग के परिवारों से आते हैं। सबने बहुत संघर्ष किया है, बहुत कुछ सहा है और अपनी मेहनत एवं प्रतिभा से अपने देश और परिवार का नाम रोशन किया है।”
उल्लेखनीय है कि महिला पहलवानों द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दो प्राथमिकी दर्ज कीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया था कि महिला पहलवानों की शिकायत पर कनॉट प्लेस थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा था कि पहली प्राथमिकी एक नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित है, जिसके तहत यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सिंह पर यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने का आरोप लगाने वाले पहलवानों ने 23 अप्रैल से एक बार फिर अपना आंदोलन शुरू किया। इससे पहले, उन्होंने जनवरी में धरना दिया था।







