फिल्मी दुनिया में नाम कमाने वाले कई कलाकार ऐसे हैं, जिनके बचपन के फोटो को यदि आप देखेंगे तो एक बारगी पहचान ही नहीं पाएंगे. इनकी किशोरावस्था और जवानी के फोटोज में जमीन आसमान का अंतर नजर आएगा. फिल्मी दुनिया में आने से पहले इनका लुक बेहद अलग था. ऐसा ही एक सुपरस्टार इस फोटो में नजर आ रहा है. फोटो में दिख रहे इस बॉलीवुड स्टार के नैन नक्श पर गौर करिए और जरा, पहचानने की कोशिश करिए. इस सितारे ने 80 के दशक में बॉलीवुड में काफी नाम कमाया था.
टाई लगाए साधारण सा नजर आ रहे इस बच्चे को क्या आप पहचान पाए हैं. यदि नहीं तो आपको एक हिंट देते हैं. यह सितारा आगामी 16 जून को अपना 73वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाला है. इनका जन्म कोलकाता में 1950 को हुआ था. एक्टिंग में इन्होंने अमिताभ बच्चन को भी टक्कर दी थी और इन्हें डांसिंग जगत में भी काफी फेम हासिल है.
बनाई फिल्मी दुनिया में अलग पहचान
शायद अब आप इस एक्टर को पहचान गए होंगे यदि नहीं तो हम बता देते हैं. यह बॉलीवुड के चहेते एक्टर मिथुन चक्रवर्ती. फिल्मी दुनिया में एक्टिंग से धमाल मचाने वाले और डिस्को डांस को इंट्रोड्यूस करने वाले मिथुन की यह स्कूल के दिनों की फोटो है. मिथुन ने अपने अलग अंदाज से फिल्मी दुनिया में खास पहचान बनाई थी और उन्हें आम लोगों का कलाकार कहा जाता था. आपको जानकार हैरानी हो गई भी पढ़ाई पूरी करने के बाद मिथुन नक्सली बन गए थे लेकिन उनके भाई की एक्सीडेंट में मौत होने के बाद वे फिर परिवार के पास लौट आए थे.

इंडियन माइकल जैक्सन
मिथुन ने ही बॉलीवुड में ‘डिस्को डांस’ की एंट्री करवाई थी. उनके डांस ने भारतीय बॉलीवुड डांस को नया आयाम दिया था. उनकी फिल्म ‘डिस्को डांसर’ के समय ही माइकल जैक्सन का एलबम भी आया था. ऐसे में मिथुन को उस दौर में ‘इंडियन माइकल जैक्सन’ की उपाधि दी गई थी. मिथुन ने 1976 में फिल्म ‘मृगया’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था. ‘कसम पैदा करने वाले की’, ‘डांस डांस’, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘गुलामी’, ‘कमांडो’, ‘प्यार का मंदिर’, ‘मुझे इंसाफ चाहिए’, ‘शौकीन’, ‘जागीर’ जैसी कई फिल्मों में मिथुन ने अपनी प्रतिभा दिखाई है.









