कौन हैं वो खास 6 लोग? जिन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं 6 करोड़ फॉलोअर्स वाले अक्षय कुमार

Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से अपनी फिल्मों की खराब परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं और ना ही दर्शकों को इंप्रेस कर पाईं. लेकिन, इसके बाद भी बॉलीवुड में अक्षय कुमार का जलवा कायम है. यही नहीं, इंस्टाग्राम (Akshay Kumar Instagram) पर भी उनका कम जलवा नहीं है. अक्षय कुमार के इंस्टाग्राम अकाउंट की खासियत है कि उनके शेयर किए फोटो-वीडियो या कोई भी पोस्ट आम नहीं होता, ,सबमें कोई ना कोई खासियत होती है. उनके कैप्शन भी बेहद दिलचस्प होते हैं, जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. यही वजह है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर 6 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. लेकिन, खुद एक्टर कुछ गिने-चुने लोगों को ही फॉलो करते हैं.

अक्षय कुमार के इंस्टाग्राम पर 64.8 मिलियन फॉलोअर हैं. इनमें कई सेलिब्रिटी भी हैं, जो उन्हें फॉलो करते हैं. लेकिन, वह खुद इंस्टाग्राम पर सिर्फ 6 लोगों को फॉलो करते हैं. जिनमें उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना भी शामिल हैं. वह अपनी पत्नी के पोस्ट्स पर खूब रिएक्शन भी देते हैं. इसके अलावा वह ट्वीक इंडिया को भी फॉलो करते हैं. बता दें, इस संस्था की फॉलोअर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ही हैं.

अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले ही अपना क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया था, जिसे उन्होंने फोर्स IX नाम दिया है. अभिनेता ने 2022 में मनीष मंधाना के साथ मिलकर ये ब्रांड शुरू किया था, इस ब्रांड के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी अक्षय फॉलो करते हैं. इसके अलावा वह अपने प्रोडक्शन हाउस ग्रेजिंग गोट पिक्चर्स के इंस्टाग्राम हैंडल को फॉलो करना भी नहीं भूले.

अपनी फिल्म ‘पैड मैन’ के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी अक्षय फॉलो करते हैं और इन पांच अकाउंट के अलावा खिलाड़ी जिन्हें फॉलो करते हैं वह हैं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर, जो मोदी सरकार में मंत्री रह चके हैं. राज्यवर्धन राठौर निशानेबाजी में ओलंपिक मेडल जीत चुके हैं और इंडियन आर्मी से रिटायर हैं. यानी यही वो 6 खास अकाउंट हैं, जिन्हें अक्षय कुमार फॉलो करते हैं.

 

Author