मेडिकल ऑफिसर ने अपने चेम्बर को बनाया टॉर्चर का अड्डा, महिला नर्से परेशान

Spread the love

बिलासपुर। बीएमओ के खिलाफ अब नर्सिंग स्टाफ ने मोर्चा खोल दिया है और बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार समेत सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह को लिखित शिकायत कर बीएमओ के अभद्र व्यवहार की जांच करने और कार्यवाही करने की मांग की है.

दरअसल ये पूरा मामला छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के तखतपुर खंड चिकित्सा अधिकारी का है. यहां वर्तमान में ब्लाक मेडिकल आफिसर के पद पर डॉ. सुनील हंसराज प्रभारी बीएमओ के तौर पर कार्यरत हैं. हाल ही में तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सीनियर महिला नर्स माला मसीह समेत दो अन्य महिला नर्सों ने भी अपने ही डॉक्टर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पर गंभीर आरोप लगाई है. इसमें बताया गया है कि बीएमओ डॉ. सुनील हंसराज बेवजह अपने चेम्बर में बुलाकर प्रताड़ित करते है और अपमानित करते हैं. उनके इस व्यवहार से हम लगातार व्यथित हो रहे हैं. उनके इस प्रताड़ना से रोजाना परेशान हो हो चुके हैं.

 

Author