रायपुर रेलवे स्टेशन में प्रदर्शन, NSUI ने की नारेबाजी

Spread the love

रायपुर। लगातार ट्रेनों के रद्द होने से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिसे लेकर मंगलवार को NSUI ने रायपुर रेलवे स्टेशन में प्रदर्शन किया. परेशान यात्रियों से एनएसयूआई नेताओं ने बातचीत की. इसके साथ ही टिकट की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं उन्होंने कहा कि ट्रेनों के कैंसिल होने से 7 दिन तक एनएसयूआई इसी प्रकार अभियान चलाएगी और अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन करेगी.

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि गर्मी का वक्त है और शादी का समय है. ऐसे में बाहर से जो यात्री आ रहे हैं और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से जो यात्री बाहर जा रहे हैं उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लगातार ट्रेन रद्द हो जा रही है. कल भी रेलवे बोर्ड ने 8 ट्रेनों को रद्द किया. इसके पहले भी लगातार सप्ताह भर तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा है. कई हफ्ते तक ट्रेनें समय से नहीं आई. कई घंटे ट्रेन लेट हुई.

Author