19 बरस बाद ऐसा संयोग कि सावन होगा 59 दिनों का, आएंगी 8 सोमवारी

Spread the love

महादेव की पूजा के लिए सावन को सबसे पवित्र महीना माना जाता है. इस बार सावन के महीने में कई तरह के संयोग बन रहे हैं. इस बार के श्रावणी मेले में विभिन्न त्योहारों के साथ-साथ कुल 8 सोमवारी हैं. इस साल सावन माह 59 दिनों का होगा.

मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में सावन के मेला के दौरान बड़ी भीड़ उमड़ती है. मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर को उत्तर बिहार का देवघर भी कहा जाता है. हिंदू पंचाग के अनुसार इस साल मलमास लग रहा है. जिसके कारण यह 19 वर्षों के बाद संयोग बना है. बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर के प्रधान पुजारी महंत विनय पाठक ने बताया 18 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक मलमास रहेगा. इस कारण इस साल 2 माह तक सावन के महीना होने के कारण 8 सोमवारी होंगी.

महंत बताते हैं, मलमास में पूजा अर्चना की अधिक महत्ता होती है. इस साल सावन में दुर्लभ मणिकांचन योग भी लग रहा है, जिसे बेहद शुभकारी माना जाता है.

बिहार के सबसे बड़े शिवालयों में एक मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने कहा कि इस बार मलमास लगने के कारण काफी अच्छा संयोग है, शिव भक्तों के लिए यह बेहद विशेष महीना है, हर साल तो चार सोमवार को ही जलाभिषेक करते थे, लेकिन इस बार 8 सोमवार को जलाभिषेक कर सकेंगे.

महंत विनय पाठक ने बताया कि 19 वर्षों बाद ऐसा संयोग हुआ है. मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर से जो भी बाबा से अपनी मुरादें मन से मांगता है, उनकी मुरादें बाबा गरीबनाथ पूरी करते हैं. इस बार पहली सोमवारी 10 जुलाई को है और सावन की समाप्ति 31अगस्त को होगी.

Author