इन दिनों बच्चों से लेकर बुजुर्गों के बीच मोटापे की बढ़ती समस्या देखी जा रही है. आयुर्वेदाचार्य के अनुसार आप कुछ योग व घरेलू उपाय कर के इस पर काबू पा सकते हैं. आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से आसानी से वजन कम किया जा सकता है.
पीलीभीत के जाने माने आयुर्वेदाचार्य डॉ आदित्य पांडे ने न्यूज 18 लोकल से बताया कि इन दिनों बढ़ते लोगों की, खासकर बच्चों की दिनचर्या में स्क्रीन टाइम काफी अधिक बढ़ गया है. बच्चे आउटडोर गेम न खेल कर मोबाइल/ कंप्यूटर गेम अधिक खेल रहे हैं. ऐसे में लोगों उनका शारीरिक श्रम काफी कम हो गया है. बीते कुछ सालों में फास्ट फूड का चलन काफी अधिक बढ़ गया है. ऐसे में शरीर में कैलोरी की अधिकता और शारीरिक श्रम की कमी लोगों को मोटापे में जकड़ रही है.
खाने के तुरंत बाद न पीएं पानी
बच्चे हों या बूढ़े, हर कोई मोटापे की चपेट में आ रहा है. ऐसे में व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में मंडूक आसन, नौकासन, ताड़ासन व वज्रासन जैसे आसनों को शामिल करना चाहिए. वहीं खाने के समय को नियमित करना चाहिए. इसके अलावा लोगों को खाने के तुरन्त बाद पानी पीने से बचना चाहिए. सबसे महत्त्वपूर्ण देर रात तक जागने से बचना चाहिए. सुबह जल्दी उठकर कुछ प्राणायाम करना सेहत के लिए सबसे बेहतरीन साबित होगा.
ये संस्था सिखाती हैं निशुल्क योग
डॉक्टर आदित्य पांडे ने बताया कि पीलीभीत शहर में भारतीय योग संस्थान की ओर से समय समय पर मोटापा निवारण योग शिविर लगाए जाते हैं. इन कैंप में लोगों को मोटापे से निजात दिलाने वाले आसन सिखाए जाते हैं. इसमें रजिस्टर करने के लिए संस्था के सचिव अनिल मैनी से 9412380565 पर संपर्क कर सकते हैं.










