गर्मी में यह फल ही नहीं इसके बीज भी हैं बेहद करामाती, बॉडी से निकाल देंगे चर्बी, 5 अन्य फायदे भी कर देंगे हैरान

Spread the love

गर्मियों में खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है. क्योंकि इस सीजन कोई भी चीज कब नुकसान कर जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. एक्सपर्ट की मानें तो गर्मियों में ठंडे फूड्स का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसके लिए ज्यादातर लोग आम, खरबूज, तरबूज और पपीता जैसे फल का भरपूर सेवन करते हैं. इन फूड्स को खाने से शरीर हाइड्रेट और फिट रहता है. लेकिन क्या आपको पता है कि पपीता के बीज भी गर्मियों में सेहत का ख्याल करने के लिए असरदार होते हैं. ये बीज इतने गुणी होते हैं कि इसके नियमित सेवन से बाहर निकली तोंद भी अंदर होगी, साथ ही कई बीमारियों भी दूर रहेंगी. आइए हेल्थलाइन में छपी खबर के मुताबिक जानते हैं पपीता के बीज के अन्य चमत्कारी लाभ.

1- मोटापा घटाए: पपीते के बीज में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. इसके अलावा पपीते के बीज मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ ही बॉडी से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकाल देते हैं. इन बीजों का नियमित सेवन करने से बढ़ते वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है.

2-कैंसर के खतरे को रोके: बता दें कि, पपीते के बीजों में पॉलीफेनॉल्स जैसे पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं. इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला आइसोथियसाइनेट्स शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बनने और बढ़ने दोनों से ही रोकता है.

3-पीरियड्स का दर्द कम करे: बताते चलें कि, पपीते में पाया जाने वाला कैरोटीन नाम का यौगिक शरीर में एस्ट्रोजन के उत्पादन को नियंत्रित करने में असरदार माना जाता है. वहीं, पपीते के बीज मासिक धर्म को लाने से लेकर पीरियड्स के डेट की गति बढ़ाने और दर्द को कम करने में लाभकारी होते हैं.

4-सूजन घटाए: पपीते बीज विटामिन सी, फ्लेवनॉयड्स, एल्कालॉयड्स और पॉलीफेनॉल्स जैसे यौगिक का अच्छा स्रोत माने जाते हैं. इतने शक्तिशाली यौगिक होने से ये शरीर की सूजन कम करने में लाभकारी माने जाते हैं.

5-कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे: पपीते के बीज में पाया जाने वाला मोनोअनसैच्युरेटेड फैटी एसिड न सिर्फ शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है, बल्कि बैड कोलेस्ट्रॉल को भी घटाता है. पपीते के बीज में मौजूद फाइबर शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है.

Author