धर्मेंद्र के साथ नजर आ रहा ये क्यूट बच्चा… बन चुका है ‘खतरनाक बाबा’

Spread the love

मुंबईः बॉलीवुड के स्टार्स और स्टारकिड्स की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. जिसके चलते फैंस को आसानी से अपने फेवरेट सेलिब्रिटी के बचपन की झलक देखने को मिल जाती है. लेकिन, एक समय ऐसा भी था, जब ना सोशल मीडिया था और ना ही फैंस को अपने फेवरेट सेलिब्रिटी की आसानी से झलक मिल पाती थी. तब लोगों को सेलेब्स के बच्चे तो दूर उनकी तक तस्वीरें देखने को नहीं मिलती थी. ऐसे में अगर आपको कभी अपने फेवरेट स्टार की तस्वीर देखने को मिले तो क्या आप इन्हें पहचान पाएंगे. अगर आप ऐसा कोई चैलेंज लेना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक बॉलीवुड स्टार की ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल है. इस तस्वीर में एक बच्चे को बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र (Dharmendra) के साथ पोज देते देखा जा सकता है. क्या आप धर्मेंद्र के साथ दिखाई दे रहे इस बच्चे को पहचान सकते हैं?

फोटो में नजर आ रहे बच्चे को टी-शर्ट पहने बॉलीवुड के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र के साथ पोज देते देखा जा सकता है. कुछ दिनों पहले बॉलीवुड सुपरस्टार ने खुद ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. खास बात तो ये है कि इस बच्चे ने कुछ सालों पहले ही इंडस्ट्री में अपनी दूसरी पारी शुरू की है, लेकिन सफलता उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म ने दिलाई. बाबा बनकर ये बच्चा अब ओटीटी का सुपरस्टार बन चुका है, जिनके स्क्रीन पर कुछ दिनों पहले तक जयकारे सुनाई दे रहे थे. जी हां, बिलकुल सही समझे आप ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल हैं.

फोटो में बॉबी अपने पापा धर्मेंद्र के साथ पोज दे रहे हैं. बॉबी की ये चाइल्डहुड फोटो फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही है. पिछले दिनों बॉबी देओल अपनी वेब सीरीज ‘आश्रम’ को लेकर चर्चा में थे. जिसमें, बाबा निराला बनकर उन्होंने पूरी इंडस्ट्री में खलबली मचा दी थी. वेब सीरीज में बॉबी एक दम अलग अवतार में दिखाई दिए थे. अब इस सीरीज के तीसरे पार्ट की चर्चा जोरों पर है.

बॉबी देओल के करियर की बात करें तो उन्होंने ‘बरसात’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने सोल्जर, अजनबी और हमराज जैसी सुपरहिट फिल्में दीं, जिन्होंने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. हालांकि, कुछ सालों तक उनकी फिल्में नहीं चल पाईं. जिसके बाद उन्होंने ओटीटी के साथ अपनी दूसरी पारी शुरू की. आश्रम वेब सीरीज में बाबा निराला के रूप में दिखाई दिए बॉबी देओल को देखकर हर कोई हैरान हो गया. बॉबी के हाथ में अभी ‘एनिमल’ और ‘अपने 2’ जैसी फिल्में हैं. अपने 2 में बॉबी एक बार फिर पापा धर्मेंद्र और भाई सनी देओल के साथ नजर आएंगे.

 

Author