बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा अपनी खूबसूरती, एक्टिंग और अपनी पर्सलन लाइफ को लेकर 80 के दशक में काफी मशहूर थीं. वह ऐसी एक्ट्रेस रही हैं,जिनका कई खूबसूरत एक्ट्रेस संग पंगा हुआ. बाद में वह झगड़ा इतना बढ़ गया कि वे आपस में एक दूसरे से बात करना और एक दूसरे की शक्ल देखना भी बंद कर दी. चलिए जानते हैं इस बारे में खास…
बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रहीं रेखा जब अपने करियर के चरम पर थीं तो उनका नाम बॉलीवुड के कई हीरो से जुड़ा लेकिन अमिताभ बच्चन से उनकी प्रेम कहानी सबसे ज्यादा चर्चित रही. जबकि उन दिनों अमिताभ बच्चन शादीशुदा थे. वह एक्ट्रेस जया संग अपनी मैरिड लाइफ जी रहे थे. ऐसे में जब रेखा-अमिताभ की अफेयर की अटकलें लगने लगी तो जया और रेखा के बीच काफी मनमुटाव आ गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार सेट पर जया बच्चन बिना अमिताभ को बताए ही पहुंच गईं और वहां उन्होंने रेखा को कोने में अमिताभ बच्चन से बात करते हुए देखा. ये बात जया बच्चन बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन दिनों दोनों का झगड़ा गया. सेट पर माहौल गर्म हो गया.
नरगिस दत्त का बयान रहा चर्चे में
जया के अलावा संजय दत्त की मां नरगिस दत्त से भी रेखा की पक्की दुश्मनी थी. ये बातें तब की है जब साल 1984 में रेखा संजय दत्त संग फिल्म ‘जमीन आसमान’ की शूटिंग कर रही थीं. कहा जाता है कि वह रेखा का नाम सुनते ही जल उठती थीं. हालांकि गजब बात ये रही है कि अपने अफेयर की खबरों पर रेखा ने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और ना संजय दत्त ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी. मगर संजय की मां ने रेखा को एक दिन खूब बुरा कह दिया था, जिसे जानने के बाद संजय दत्त और उनके पिता सुनील दत्त भी काफी शॉक्ड थे. रेखा और संजय की नजदीकियों से नरगिस दत्त काफी परेशान हो गई थीं. एक बार तो उन्होंने गुस्से में आकर रेखा को डायन तक कह दिया था. इसके साथ ही रेखा के चरित्र भी कई दागदार इल्जाम भी लगाए थे. 1976 में दिए एक इंटरव्यू में नरगिस ने रेखा पर जमकर बसरी थीं और उन्हें खूब भला बुरा कहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नरगिस ने उस इंटरव्यू में कहा था कि रेखा मर्दों को अपने जाल में फंसाती हैं. उन्हें एक मजबूत आदमी की जरूरत है. कुछ लोगों की नजर में वो चुड़ैल से कम नहीं है.
मौसमी चटर्जी -रेखा
मौसमी चटर्जी की भी रेखा संग काफी बार पंगा हुआ था. दोनों को पहली बार फिल्म ‘भोला-भाला’ में देखा गया था. कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान इनके बीच कुछ हुआ उसे फैंस आज तक नहीं भूल पाए हैं. दरअसल, जब ‘भोला-भाला’ का पोस्टर छपा तो, उस पोस्टर में मेकर्स ने इसके नेम टाइटल में रेखा का नाम मौसमी से पहले रखा था. बस क्या, ये बातें मौसमी को पसंद नहीं आईं और उन्होंने अपना सारा गुस्सा मीडिया के सामने उड़ेल दिया. इस बारे में मौसमी से एक इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि आपने ‘भोला-भाला’ के निर्माताओं को अल्टीमेटम दिया है तो उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपनी सफाई देते हुए मौसमी इतनी बिगड़ गईं कि उन्होंने यहां तक डाला कि मैं अन्य हीरोइनों की तरह पब्लिसिटी की भूखी नहीं हूं. मैं नाम में नहीं, काम में विश्वास रखती हूं. जहां तक काम का संबंध है, मैं समझती हूं कि मैं रेखा से गई गुजरी नहीं हूं. फिर भी यह जरूरी है कि मेरा नाम उससे पहले दिया जाए. इसमें हर्ज भी क्या है.








