पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा है. स्थिति बहुत खराब है. भारत से विभाजन के बाद पाकिस्तान एक मुस्लिम मेजॉरिटी वाला देश बना. वहां अब भी कई हिंदू परिवार रहते हैं. पाकिस्तान में कुछ हिंदू सबसे अमीर हैं. इसमें एक एक्टर और एक्ट्रेस भी शामिल हैं. ये एक्ट्रेस और एक्टर हिंदू हैं. यहां हम आपको उनके बारे में और उनका नेट वर्थ बता रहे हैं.
पाकिस्तान में एक्टर और फैशन डिजाइनर दीपक पेरवानी सबसे अमीर हिंदू हैं. वहीं, पाकिस्तान की सबसे अमीर हिंदू महिला भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं. इस एक्ट्रेस का नाम संगीता है.
संगीता ने कई ऊंचाइयों को छुआ है और अब उन्हें देश की सबसे अमीर हिंदू महिला माना जाता है. संगीता पाकिस्तानी एक्ट्रेस और फिल्म डायरेक्टर भी हैं. उनकी बहन कविता उर्फ नसरीन रिजवी भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हैं.
संगीता उर्फ परवीन रिजवी ने 21 साल की उम्र में पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन्होंने 45 साल पहले ‘कोह-ए-नूर’ नाम की फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था.
संगीता अपने धर्म की वजह से पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में परवीन रिजवी के नाम से काम कर रही हैं. सभी बाधाओं के बावजूद, वह देश की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं.
परवीन रिजवी ने ‘निकाह’, ‘मुट्ठी भर चावल’, ‘ये अमन’, ‘खिलौना’ और ‘नाम मेरा बदनाम’ जैसी फिल्मों में काम किया. उन्होंने कई फिल्मों को डायरेक्ट भी किया. उन्होंने टीवी सीरियल्स में भी काम किया.
पाकिस्तान में एक हिंदू महिला होने के अलावा संगीता का भारत से भी गहरा नाता है. संगीता दिवंगत भारतीय एक्ट्रेस जिया खान की मौसी हैं. जिया ने कथित तौर पर साल 2013 में सुसाइड कर लिया था.
रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता का नेट वर्थ 39 करोड़ रुपये से ज्यादा का है. वह सबसे अमीर हिंदू महिला और पाकिस्तान में सबसे अमीर लोगों में से एक हैं. पिछले साल पाकिस्तान सरकार ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अतुलनीय योगदान देने के लिए उन्हें ‘प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस’ से नवाजा था.








