मनुष्य द्वारा सोते समय सपने देखना सामान्य प्रक्रिया है. परंतु स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपने मनुष्य को भविष्य में होने वाली घटनाओं को लेकर संकेत देते हैं. कई सपने ऐसे होते हैं जो अच्छे समय की तरफ इशारा करते हैं. वहीं कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जो अप्रिय घटनाओं के लिए सतर्क करते हैं. सपनों के बारे में स्वप्न शास्त्र में विस्तार से बताया गया है. यदि आपको भी सपने में शहद दिखाई देता है तो यह आपके लिए किस तरह का संकेत हो सकता है इसके अलावा और भी वस्तुएं हैं जो शुभ सपनों के संकेत देती है. आइए जानते हैं दिल्ली निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित आलोक पाण्डया से.
1. गहने पहने देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपने खुद को सपने में आभूषण पहने हुए देखा है तो इस सपने का मतलब है कि आपकी जल्द ही शादी होने वाली है, या फिर कुछ दिनों में आपके लिए कोई अच्छा रिश्ता आने वाला है.
2. खुशियों भरा माहौल
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप किसी व्यक्ति को डांस करते हुए या फिर खुश होते हुए देख रहे हैं तो यह संकेत है कि आपके घर में शहनाई बजने वाली है. यदि आप पहले से शादीशुदा हैं और किसी व्यक्ति को सपने में डांस करते हुए देखते हैं तो यह संकेत है कि आपके दांपत्य जीवन में मिठास घुलने वाली है.
3. जीवन साथी के साथ घूमना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में अपने पार्टनर के साथ मेले में या कहीं भी घूमते हुए देख रहे हैं तो इस सपने का मतलब है कि आपकी जल्द ही शादी होने वाली है.
4. सपने में शहद दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में शहद दिखाई देता है तो यह शुभ संकेत माना जाता है. इस सपने का अर्थ है कि आपकी जल्द ही शादी होने वाली है. यदि आप सपने में खुद को शहद खाता हुआ देखते हैं तो यह सोने पर सुहागा माना जाता है.
5. मोर पंख देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में मोर का पंख दिखाई देता है तो यह भी एक शुभ सपना माना जाता है. इस सपने का अर्थ है आपके घर कोई अच्छा सा रिश्ता आने वाला है और बिना किसी अड़चन के आपकी जल्द ही शादी होने वाली है.








