काजोल नहीं, शाहरुख की दोस्त थीं मेकर्स की पहली पसंद, 1995 में बनी इस फिल्म ने तोड़ दिए थे कमाई के कई रिकॉर्ड

Spread the love

साल 1995 में राकेश रोशन  के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान, शाहरुख खान  , काजोल  , ममता कुलकर्णी , जॉनी लीवर  और अमरीश पुरी  जैसे दिग्गज स्टार्स ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवानाया था. लेकिन इस फिल्म के लिए काजोल मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं. आइए जानते हैं फिल्म का नाम.

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी हर फिल्म में फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहती है. साल 1995 में आई फिल्म ‘करण अर्जुन’ में भी दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था. ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थीं. लेकिन इस फिल्म में पहले काजोल नहीं शाहरुख की दोस्त नजर आने वाली थीं. लेकिन बाद में काजोल फिल्म में शाहरुख की हीरोइन के रूप में नजर आई थीं.

शाहरुख और काजोल की जोड़ी का जब भी जिक्र आता है तो साल 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म में का नाम भी जरूर याद आता है. फिल्म में राखी  का डायलॉग ‘मेरे करण-अर्जुन आएंगे’ काफी पॉपुलर हुआ था. कई मौके पर इस डायलॉग को दोहराते हम सब सुनते रहते हैं. राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान, शाहरुख खान, काजोल, ममता कुलकर्णी, जॉनी लीवर और अमरीश पुरी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. इस फिल्म की कहानी, किरदार और गाने भी लोगों को बहुत पसंद आए थे. ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है.

सलमान और शाहरुख स्टारर फिल्म ‘करण अर्जुन’जब पर्दे पर आई तो वह जबरदस्त हिट हुई थी. राकेश रोशन की फिल्म में काजोल वाला रोल पहले जूही चावला को ऑफर किया गया था. लेकिन किसी वजह से जूही इस फिल्म में काम नहीं कर पाईं थी, इसके बाद ही ये ऑफर काजोल को मिला था. वहीं, इस फिल्म की एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की जगह उस दौर की फेमस एक्ट्रेस नगमा को लिया जाना था. खैर फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट की वजह से ये फिल्म 1995 में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी.

सलमान और शाहरुख स्टार फिल्म में अर्जुन के रोल में सलमान और शाहरुख नजर आए थे. फिल्म में दोनों ने ही डबल रोल निभाया था. दिलचस्प बात यह है कि सलमान के किरदार का दूसरा नाम अजय था. यह पुनर्जन्म की कहानी थी और राखी उनकी मां के किरदार में थीं. फिल्म में काजोल और ममता कुलकर्णी भी लीड एक्ट्रेस थीं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. इसके अलावा इसने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे.

इस फिल्म को लेकर एक बार राकेश रोशन ने खुद खुलासा किया कि साल 1995 में आई इस फिल्म में सलमान खान वाला रोल में वह पहले अजय देवगन को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन किसी कारण वह इस किरदार को नहीं निभा सके और यह फिल्म सलमान खान के पास चली गई. ये बात उन्होंने इंडियन आइडल के एपिसोड में कही थी. साथ ही ये भी बताया गया था कि इस फिल्म का नाम पहले पहले कायनात था.

Author