दिल्लीः गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी आग, फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Spread the love

नेशनल डेस्कः दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने की खबर सामने आ रही है। सूचना पाकर दमकल विभाग की 13 गाड़ियों को रवाना किया है। फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियां आग बुझाने काम में जुटी हुई हैं। आग किन कारणों से लगी अभी इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद गौतम गंभीर के क्षेत्र में आता है।

बता दें कि दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर गाजीपुर लैंडफिल कई एकड़ में फैला हुआ है। इसकी ऊंचाई दिल्ली में स्थित कुतुबमीनार से भी ऊंची बताई जाती है। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अगले पांच साल में गाजीपुर लैंडफिल साइट को खत्म करने का ऐलान किया है।

Author