नेशनल डेस्कः CoWin डेटा लीक मामले में सरकार की ओर से सफाई दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि कोविन डेटा उल्लंघन का दावा करने वाली खबर निराधार और शरारतपूर्ण प्रकृति की है, पोर्टल पूरी तरह से सुरक्षित है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कोविन प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत लाभार्थियों के डेटा में सेंध लगने का दावा करने वाली खबरें ‘‘बेबुनियाद” हैं और उसने देश की नोडल साइबर सुरक्षा एजेंसी सर्ट-इन से मामले में जांच करने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का का अनुरोध किया है।
मंत्रालय ने कहा कोविन पोर्टल डेटा गोपनीयता के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ पूरी तरह से सुरक्षित है। मंत्रालय ने कहा कि कोविन के मौजूदा सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए एक आंतरिक कवायद शुरू की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविन पोर्टल से डेटा के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है, जहां उन लाभार्थियों का डेटा है, जिन्हें कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया। मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसी सभी खबरें बेबुनियाद और शरारतपूर्ण प्रकृति की हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का कोविन पोर्टल डेटा गोपनीयता के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ पूरी तरह
ट्विटर पर कई लोग इसके स्क्रीनशॉट लेकर शेयर कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जब टेलीग्राम बॉट पर कोविन पोर्टल के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज किया जाता है, तो जेंडर, जन्मतिथि, वैक्सीनेशन सेंटर का नाम और डोज के साथ-साथ वैक्सीनेशन के लिए इस्तेमाल किए गए ID कार्ड की डिटेल भी सामने आ जाती है।
बता दें कि जब वैक्सीन की डोज उपलब्ध होती थी, तो लोग एक ही मोबाइल नंबर से परिवार के कई सदस्यों के लिए स्लॉट बुक करते थे। रिपोर्ट के अनुसार, यदि दर्ज किए गए मोबाइल नंबर से कई लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, तो टेलीग्राम (Telegram) बॉट एक ही बार में उन सभी की डिटेल भी नजर आ रही है, यानी एक साथ कई लोगों का डेटा खतरे में पड़ गया है।
VIP भी हुए शिकार
मलयालम डेली की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण का भी पर्सनल डाटा लीक हुआ है, जब उनका नंबर दर्ज किया गया, तो उनके आधार नंबर के अंतिम चार अक्षर और जन्मतिथि के साथ-साथ उनकी पत्नी रितु खंडूरी की डिटेल भी सामने आ गई। रितु उत्तराखंड के कोटद्वार से विधायक हैं। इनके अलावा कोविन हाई पावर पैनल के अध्यक्ष राम सेवक शर्मा, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की निजी जानकारियां भी लीक हुई हैं। इससे पहले 2021 में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि CoWIN पोर्टल हैक हो गया और इसके परिणामस्वरूप 15 करोड़ लोगों के डेटाबेस की बिक्री हुई. हालांकि, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने इससे इनकार किया था।









