गुजरे जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेस जीनत अमान ने जबसे इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है, वह तब से खबरों में छाई हुई हैं. इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण उनका लागातार सोशल मीडिया पर एक्टिव होना और अपने फैंस के लिए हर दिन कुछ नया शेयर करना है. इसके साथ ही जीनत अपनी यादों को फैंस के साथ शेयर कर अपने बारे में कुछ न कुछ बताती रहती हैं. उनकी यादें फिल्म, को स्टार्स या उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हुई होती है. इन्हीं सब के अदाकारा ने बीते दिन अपनी एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए ‘यादों की बारात’ गाने से जुड़ा किस्सा शेयर किया है.
उन्होंने अपने पोस्ट में बताया है कि 2005 में जब वह अपने बेटों के साथ रोम वेकेशन पर थी. जब उन्होंने गाना सुना था और वह इस गाने से इतनी ज्यादा खुश हो गई कि उन्होंने रोम की सड़कों पर गा रहे उस शख्स पर दिल खोल कर पैसा लुटाया.
जीनत के पोस्ट के अनुसार, जब वह वेकेशन पर थीं, जब वह एक कैफे में बैठ कर आइसक्रीम का आनंद ले रही थी, तभी उन्होंने एक इटेलियन को अपने गाने ‘यादों की बारात’ की लिरिक्स की धुन को उन्होंने उस शख्स के अकॉर्डियन पर बजाते हुए सुना. वह धुन सुनकर वह मंत्रमुग्ध गईं. वह उस विदेश में अपनी गाने की धुन सुककर इतनी ज्यादा खुश हुई कि मैंने अपना पूरा बटुआ उसकी टोपी में डाल दीं. हालांकि उन्हें बिल्कुल पता नहीं वो शख्स उन्हें पहचान पाया या नहीं. या फिर वह इंडियन फैमिली के लिए वो ऐसी धुन बजा रहा था.

अब सामने आई तस्वीर में ज़ीनत के लुक की बात करें तो फोटो में वह एक ऑफ-शोल्डर फ्लोरल ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं. गोवा में एन्जॉय करते हुए अपने ग्रे हेयर फ्लॉन्ट कर रही हैं. उन्होंने अपने लुक को ओवरसाइज्ड ब्लैक गॉगल के साथ पूरा किया. फोटो में हमेशा की तरह सुंदर दिखाई दे रही हैं.









