योगी बोले- नकल माफिया समाज के साथ देश के दुश्मन: कहा- नकल माफियों पर कार्रवाई की…अब UP में ऐसा नहीं होता

Spread the love

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी बोर्ड की परीक्षा में उच्च अंक पाने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम योगी ने 1,745 छात्रों को टैबलेट वितरित किए। उन्होंने प्रदेश व देश के अन्य शिक्षा बोर्ड के मेधावी छात्र छात्राओं को भी शुभकामनाएं दी। इस दौरान योगी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े कुछ नए विद्यालयों का और नए लैब्स का लोकार्पण हुआ है। इसके लिए विभाग को धन्यवाद देता हू। उन्होंने कहा कि नकल माफियाओं को चिन्हित कर समाज से बहिष्कार करना चाहिए ये समाज और देश के दुश्मन हैं।

सीएम ने कहा कि किसी भी राज्य के सबसे बड़े बोर्ड्स मे उत्तर प्रदेश का बोर्ड सबसे बड़ा है। प्रतिवर्ष करीब 55 ,56 लाख छात्र परीक्षा में बैठते हैं। उन्होंने कहा कि आज से 6,7 साल पहले यूपी बोर्ड नकल के लिए बदनाम था। शिक्षा सत्र करीब 4,5 महीने ही होता रहा है। हमने शैक्षिक सत्र के तीन महीने परीक्षा तीन महीने एडमिशन को कम किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने नकलविहीन परीक्षा को लागू किया।

नकल विहीन परीक्षा के लिए हमने कड़े नियम बनाये: योगी
सीएम ने कहा कि 6 साल पहले यूपी बोर्ड की परिक्षा में नकल माफियाओं का बोल बाला था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने नकल माफियों पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि जिसने नियम को तोड़ने की कोशिश की उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक पर भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कोई भी शिक्षा माफिया हो उसे जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आज पहली बार ऐसा हुआ की मात्र 15 दिन मे परीक्षा हुई और 14 दिन मे परिणाम आ गया है। इस बार जब परिणाम आये तो उसके बाद अन्य राज्यों और सीबी एस ई और अन्य बोर्ड के परिणाम आये।

नकल माफिया समाज के साथ देश के भी दुश्मन
योगी ने कहा कि नकल माफिया देश और समाज के दुश्मन है। उनके सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शैक्षिक सत्र मे बदलाव लाया गया। पहले की व्यवस्था में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता था। कोरोना के दौर मे भी हमने परीक्षाओ को सकुशल और समय पर सम्पन्न किया साथ ही इस बार निकाय चुनाव के दौर में भी हमने इसे समय से सम्पन्न किया। उन्होंने कहा कि 2017 मे जब हम सरकार मे आये तभी मैने कहा था कि आप नकल तब रोक पाएंगे जब पर्याप्त शिक्षक होंगे। हमने बेसिक माध्यमिक मे एक लाख 62 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की.।

नई नियुक्ति होने तक मानदेय के शिक्षकों को न हटाया जाए
सीएम ने कहा कि जिन संस्कृत बोर्ड के विद्यालयों में शिक्षक मानदेय पर हैं उन्हें नई नियुक्ति तक न हटाया जाए। सरकार मे मिशन कायाकल्प कार्यक्रम एक उदाहरण है एक लाख 33 हजार बेसिक स्कूलों का कायाकल्प किया। छ वर्ष पहले बेसिक स्कूल जर्जर पड़े रहते थे,टॉयलट नही होते थे,आज उन स्कूलो में आज बेसिक स्कूलो मे अच्छे फर्नीचर,अच्छी बिल्डिंग,स्मार्ट लैबस,टॉयलेट सबकुछ है,जनसहभगिता से हमने इसको किया। उन्होंने कहा कि ऐसे ही माध्यमिक शिक्षा विभाग के कॉलेजों को भी करने की आशवक्ता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बजट खर्च नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि खेलकूद के प्रति बच्चों में जागरूकता लाए जाने की आवश्यकता है।

 

Author