इन 5 अजीब फिल्मों को देखकर नोच लेंगे बाल

Spread the love

मुंबई. सिनेमा में हर साल तरह-तरह की फिल्में रिलीज होती हैं. इन फिल्मों में से कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार लेती हैं, तो कई फिल्में लोगों के दिलों में उतर जाती हैं. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जिन्हें देखने के बाद दर्शक अपने बाल नोचने की स्थिति में भी आ जाती हैं. बिना सिर पैर की कहानी और बेतुका पेशगी का अंदाज दिमाग फिराने के लिए काफी होता है. हम आपके लिए लाए हैं ऐसी ही 5 फिल्में जिन्हें देखने के बाद आपको ये तो पता लग ही जाएगा कि कैसी फिल्में हमारे दिमागी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं. आइये जानते हैं पूरी लिस्ट.

द लीजेंड (The Legend 2022): डायरेक्टर जोसेफ डी सामी और जेराल्ड एरोकियाम की 2022 में आई फिल्म द लीजेंड आपका दिमाग घुमा सकती है. फिल्म में लीड रोड डॉक्टर श्रावनन ने निभाया है. फिल्म की कहानी एक रिसर्च स्कॉलर की है जो विदेश में काम करता है और अपने देश में काम के लिए वापस भारत लौट आता है. यहां हीरो का परिवार मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल चलाता है. इसी को संभालते हुए हीरो मेडिकल फील्ड के माफियाओं से भिड़ जाता है. फिल्म में रोमांस एक्शन भी भरपूर है, लेकिन कहानी बिना सिर पैर की है. फिल्म की खूब आलोचना हुई थी. आईएमडीबी पर भी फिल्म को 10 में 6.9 स्टार की रेटिंग दी गई है.

निकम्मा (Nikamma 2022): अभिमन्यु दासानी, सरली सेठिया और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म निकम्मा 2022 में रिलीज हुई और किसी को कानों-कान भी इसकी खबर नहीं लगी. फिल्म रिलीज होते ही फ्लॉप हो गई. फिल्म की कहानी भी लोगों को काफी अजीब लगी. सब्बीर खान डायरेक्टेड इस फिल्म की ना ही कहानी पसंद आई और ना ही कॉमेडी. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से महज डेढ़ स्टार रेटिंग मिली है.

हीरोपंति 2 (heropanti-2 2022): टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की फिल्म हीरोपंति-2 बीते साल रिलीज हुई थी. लेकिन फिल्म ज्यादा लोगों को पसंद नहीं आई. टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी नजर आए थे. फिल्म की कहानी इतनी बोरिंग थी कि कई लोग थियेटर छोड़कर भी चले गए थे. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की खूब भद्द पिटी थी. आईएमडीबी पर इस फिल्म की रेटिंग 10 में महज ढाई मिली है.

गॉडफादर (God Father 2022): साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी और नयनतारा स्टारर फिल्म गॉडफादर में सलमान खान ने भी कैमियो रोल किया था. फिल्म को लेकर काफी बज रहा था. लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई. लोगों ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब भड़ास निकाली. डायरेक्टर मोहन राजा की इस फिल्म को क्रिटिक्स की भी आलोचना झेलनी पड़ी. आईएमडीबी पर इस फिल्म को 10 में से 5.2 रेटिंग मिली है.

ओम (Om-The Battle Within 2022): आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी स्टारर फिल्म ओम भी सुपरफ्लॉप फिल्मों में से एक है. ओम एक एक्शन फिल्म थी, जिसमें बेतुका और जरूरत से ज्यादा एक्शन दर्शकों को हजम नहीं हुआ था. फिल्म को क्रिटिक्स की भी खूब आलोचना झेलनी पड़ी. आईएमडीबी पर भी इस फिल्म की रेटिंग 2.8 रही.

Author