शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखने के लिए कई विटामिंस और पोषक तत्वों की जरूरत होती है. बॉडी में विटामिंस की कमी होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. विटामिन डी भी सेहत के लिए बेहद जरूरी है. इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. विटामिन डी हड्डियों के अलावा भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और तनाव को कम करने में मददगार है.
विटामिन डी का मुख्य स्रोत सूर्य की किरणें हैं, लेकिन भीषण गर्मी के इस मौसम में अगर चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है तो ऐसे में जरूर है कि विटामिन डी से भरपूर फूड्स का ज्यादा से ज्यादा सेवन किया जाए. आइए आज हम आपको विटामिन डी से भरपूर फूड्स बताते हैं.
1.मशरूम: मेडिकलन्यूजटुडे में छपी एक खबर के मुताबिक, शाकाहारी लोगों के लिए मशरूम विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत हो सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है, जिसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं.
2.सोया प्रोडक्ट्स: सोया प्रोडक्ट्स विटामिन डी के अच्छे स्त्रोत माने जाते हैं. सोया प्रोडक्ट्स जैसे सोया योगर्ट, टोफू, सोया मिल्क आदि विटामिन D की कमी को दूर करने में मदद करते हैं. इनमें प्रचुर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है, जो शरीर को हेल्दी और फिट रखता है.
3.अंडा: विटामिन D की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए अंडा बेहद लाभकारी हो सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है. इसके सेवन से विटामिन डी की कमी को काफी हद तक दूर कर सकते हैं. अंडे में विटामिन D के साथ प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है.
4.सैल्मन फिश: सैल्मन फिश में विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में होता है. इसे विटामिन डी का बड़ा स्रोत माना जाता है.अगर आप मांसाहारी हैं तो जंगली सैल्मन मछली का सेवन कर सकते हैं. अगर आप नॉन वेज खाते हैं, तो इस मछली के जरिए आप विटामिन डी की कमी पूरी कर सकते हैं.
5.गाय का दूध: गाय के दूध में भरपूर विटामिन डी होता है. शाकाहारी लोगों के लिए गाय के दूध का सेवन बेहद फायदेमंद है. विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए यह सर्वोत्तम सोर्स है.











