घर में कौन सी तुलसी लगाना होता है शुभ?तुलसी दो तरह की होती है एक रामा तुलसी दूसरी श्यामा तुलसी. हिंदू धर्म को मानने वाले जातक अपने घर में आमतौर पर दोनों तरह की तुलसी लगाते हैं. यदि इनमें से एक को लगाने के बारे में बात की जाए तो घर में लगाने के लिए रामा तुलसी सर्वोत्तम होती है. इसे लगाने से घर में सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है. रामा तुलसी का पूजा पाठ में भी विशेष स्थान बताया गया है. घर में आप श्यामा तुलसी भी लगा सकते हैं, लेकिन इसका उपयोग पूजा पाठ से ज्यादा औषधि के लिए किया जाता है.
कितने हों घर में तुलसी के पौधे?यदि आप अपने घर में एक से अधिक तुलसी के पौधे रखना चाहते हैं या फिर पहले से ही आपके घर में एक से अधिक तुलसी के पौधे हैं तो ऐसे में इन पौधों की संख्या का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार घर में तुलसी के 1 से ज्यादा पौधे लगाने के लिए आपको इन्हें 3, 5, 7 अंकों की संख्या में लगाना चाहिए. ये विषम संख्या होती है, जो शुभ मानी जाती है.
तुलसी की लकड़ी का उपायज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अमावस्या के दिन नहाने के पानी में तुलसी की लकड़ी डालकर स्नान करने से नकारात्मकता दूर होती है, मानसिक शांति प्राप्त होती है. इसके लिए नहाने के पानी में तुलसी की लकड़ी डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. उसके बाद उसे निकालकर साफ जगह पर रख दें. अब इस पानी से स्नान करें. ध्यान रहे तुलसी की लकड़ी को भूलकर भी बाथरूम में ना छोड़े.
अप्रिय घटना से पहले तुलसी देती है संकेतवैदिक ज्योतिष में बताया गया है कि यदि आपके घर में लगी तुलसी लगी अचानक ही सूखने लग जाए, तो समझ लीजिए आपके घर में किसी तरह की विपदा आने वाली है. लाख कोशिश करने के बाद भी आपके घर की तुलसी सूख जाती है तो ये अशुभ संकेत माने जाते हैं. कोई भी विपदा आने से पहले ये हर हाल में सूख ही जाती है.
तुलसी लगाने के क्या फायदे हैं?1. हिंदू धर्म में तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. तुलसी अपनी तरफ सुख समृद्धि को आकर्षित कर सकती है. इसे घर में लगाने से वास्तु दोष दूर हो सकता है.2. घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में तुलसी लगाने और हर शुक्रवार कच्चा दूध अर्पित करने से व्यापार में हो रहे नुकसान को रोका जा सकता है.3. आयुर्वेद के अनुसार तुलसी के पास नियमित रूप से बैठने भर से जो व्यक्ति अस्थमा नामक बीमारी से पीड़ित है उसे इससे छुटकारा मिल सकता है.











