हलहारिणी अमावस्या पर अगर राशि के अनुसार करेंगे दान, तो अच्छे पुण्य की होगी प्राप्ति

Spread the love

सनातन धर्म में हर पर्व, हर त्योहार, हर व्रत विधि-विधानपूर्वक मनाने की सदियों से परंपरा चली आ रही है. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो साल में 12 अमावस्या की तिथि पड़ती है. वहीं, आषाढ़ माह में पड़ने वाली अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या के नाम से जाना जाता है. इस बार यह पर्व 17 जून से प्रारंभ हो रहा है और 18 जून की सुबह 10:07 बजे इसका समापन होगा.

हलहारिणी अमावस्या 18 जून को मनाया जाएगा. किसानों के लिए विशेष कर यह बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके अलावा, इस दिन लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय करते हैं. इसे शुभ माना जाता है. साथ ही, इस दिन गंगा स्नान करना भी बेहद शुभ होता है. अमावस्या तिथि के दिन गरीबों की मदद करना, दान-पुण्य करना भी काफी शुभकारी होता है.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के मुताबिक अमावस्या तिथि पर लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, दान देते हैं. यदि आप अपनी राशि के अनुसार दान करते हैं तो आपको अच्छे पुण्य की प्राप्ति मिलती है. इसके अलावा, जीवन में आ रही हर परेशानी से भी निजात मिलती है.

कुंभ राशि
अमावस्या तिथि के दिन गंगा स्नान करने के बाद कुंभ राशि के जातकों को वस्त्र, कंघी, साबुन, अन्य का दान करना चाहिए

मकर राशि
इस दिन इस राशि के जातकों को कंबल और पुस्तक का दान करना चाहिए.

मीन राशि
इस दिन इस राशि के जातकों को साबुदाना और सूती वस्त्र का दान करना चाहिए

मेष राशि
इस दिन इस राशि के जातकों को काला तिल का दान करना चाहिए. ऐसा करने से उनकी हर मनोकामना पूरी होगी

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को चादर और छाता का दान करना चाहिए

वृषभ राशि
गंगा स्नान करने के बाद इस राशि के जातकों को वस्त्र अथवा काला तिल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है

कर्क राशि
इस राशि के जातकों को चावल तथा वस्त्र का दान करना काफी शुभ माना गया है.

सिंह राशि
इस राशि के जातकों को चादर दान करना चाहिए. इसके अलावा, गरीब व असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए

तुला राशि
इस राशि के जातकों को सूती वस्त्र, रुई, चादर का दान करना बेहद शुभ माना जाता है

कन्या राशि
इस राशि के जातकों को उड़द का दाल, तेल दान करना चाहिए

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को खिचड़ी का दान करना चाहिए

धनु राशि
इस राशि के जातकों को चना दाल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है

 

Author