हाई बीपी को कुछ ही मिनट में नीचे ले आएंगे ये 3 नेचुरल हर्ब्स

Spread the love

हाई ब्लड प्रेशर गलत लाइफस्टाइल से संबंधित आज बहुत बड़ी समस्या है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक करीब 1.28 अरब लोगों का बीपी बढ़ा हुआ लेकिन अधिकांश लोगों को पता ही नहीं रहता कि उन्हें हाई बीपी या हाइपरटेंशन है. जब बहुत अचानक बीपी बढ़ जाता है तब वह डॉक्टर के पास जाते हैं. हाई बीपी के कारण हार्ट, ब्रेन, किडनी और अन्य तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है. ब्लड प्रेशर की समस्या हार्ट अटैक के जोखिम को भी बढ़ाता है. हाई बीपी में नियमित रूप से दवा लेनी पड़ती है लेकिन कुछ नेचुरल हर्ब्स की मदद से भी इसे तुरंत कम किया जा सकता है. यहां विज्ञान प्रमाणित कुछ ऐसे हर्ब्स के बारे में जानकारी दी जा रही है जिनसे बहुत जल्द हाइपरटेंशन डाउन हो जाता हैं.

1. तुलसी के पत्ते-हर भारतीयों के घर में तुलसी का पौधा होता ही है. लेकिन तुलसी बेहद गुणकारी औषधि है. हेल्थलाइन के मुताबिक यह विज्ञान प्रमाणित हो चुका है कि तुलसी के पत्ते को चबाकर हाई बीपी को बहुत जल्द नीचे लाया जा सकता है. इसमें मौजूद प्लांट बेस्ड कंपाउड बीपी को नॉर्मल करने में बहुत फायदेमंद है.

2. अजवायन-अजवाइन किचन में पाए जाने वाला बेहद औषधीय दाने हैं. इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे कि आयरन, मैग्नीशियम, मैग्नीज, कैल्शियम और फाइबर पाया जाता है. रिसर्च में यह भी प्रमाणित हुआ कि अजवाइन हाई बीपी को कम करता है. यह कैल्शियम के चैनल को नेचुरल रूप से ब्लॉक कर देता है जिससे हाई ब्लड प्रेशर कम हो जाता है.

3. ब्राह्मी-आयुर्वेद में ब्राह्मी के गुणों का बखान है. इसके तने, पत्तियां और जड़ भी औषधीय गुणों से भरपूर है. आयुर्वेद में इससे कई बीमारियों का इलाज किया जाता है जिसे अब विज्ञान भी प्रमाणित कर दिया है. एक अध्ययन के मुताबि ब्राह्मी से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दोनों प्रेशर कम होता है. ब्राह्मी में मौजूद नाइट्रिक एसिड ब्लड वेसल्स को रिलेक्स पहुंचाता है. इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है.

4. लहसुन-हम सब जानते हैं कि लहसुन कितना गुणकारी है. विज्ञान भी यह मान चुका है कि लहसुन कई बीमारियों को खत्म करने में मदद करता है. लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउड एलिसिनी ब्लड फ्लो को बढ़ाता है जिससे ब्लड वेसल्स रिलेक्स होता है. इस स्थिति में ब्लड प्रेशर नेचुरल तरीके से कम होता है. इस संबंध में अध्ययन में भी यह बात साबित हो चुकी है.

5. दालचीनी-दालचीनी खुशबूदार भारतीय मसाला है जिसकी छाल का इस्तेमाल हम लोग करते हैं. सदियों से इसका इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर में किया जाता है. दालचीनी में मौजूद कंपाउड सिस्टोलिक और डायस्टोलिक प्रेशर को कम करता है.

Author