गर्मियों में थोड़ी दूर चलने पर ही लगने लगती है थकान, ट्राई करें ये 4 ड्रिंक्स

Spread the love

भागदौड़ भरे इस जीवन में रोजाना के कामों से शरीर थक जाता है. चिलचिलाती धूप भरी इस गर्मी के मौसम में लोगों का गला सूखने लगता है. बाहर निकलने पर ही व्यक्ति इतना थक जाता है कि उसे लगता है दिनभर कहीं किसी कमरे में टिककर सो ले. ऐसे में गर्मी से निजात पाने के लिए शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक रखना बेहद जरूरी है. आइए आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स बताते हैं, जो न केवल आपको एनर्जेटिक रखेंगे, बल्कि हाइड्रेटेड और हेल्दी भी रखेंगे.

1.नारियल पानी: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, नारियल पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद ड्रिंक्स है. इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. नारियल पानी में कार्ब्स, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह हार्ट को हेल्दी रखने से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने तक के लिए बेहद फायदेमंद है. इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है. यह थकान को दूर कर बॉडी को ऊर्जावान बनाता है. गर्मियों में यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है.

2. तरबूज: गर्मियों में बाजारों में तरबूज खूब बिकता है. इसमें पोषक तत्व पाए जाते हैं. तरबूज में 90% से ज्यादा पानी पाया जाता है जो गर्मी में बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है. इसके अलावा इसमें कार्ब्स, फाइबर और प्रोटीन भी मौजूद होता है. इसके रस के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है. रोजाना इसके सेवन से आप दिनभर तरोताजा रह सकेंगे.

3. अनार जूस: अनार जूस के सेवन से बॉडी को तुरंत एनर्जी मिलती है. अनार में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. जो शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखते हैं. इसके नियमित सेवन से शरीर ऊर्जावान बना रहता है.

4. केले का शेक: बनाना शेक बॉडी को तुरंत एनर्जी देता है. यह थकान को दूर करता है. केला में फाइबर, कार्ब्स, प्रोटीन, विटामिन सी, कॉपर, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है. बनाना शेक बॉडी को फिट और तंदरुस्त बनाता है. गर्मियों में यह शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है.

 

 

Author