झुकना हुआ मुश्किल, बूढ़ी मां ने पहनाए जूते… 34 साल की एक्ट्रेस ने बयां किया प्रेग्नेंसी का दर्द!

Spread the love

सना खान इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं. वह जल्दी ही मम्मी बनने वाली हैं, लेकिन वह इन दिनों कुछ परेशान भी हैं. उनकी परेशानी की वजह बनी है प्रेग्नेंसी में होने वाली मुश्किलातें, जिनका जिक्र उन्होंने अपने हालिया वीडियो में किया है.

मुंबईः कभी मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम रहीं सना खान (Sana Khan) जल्दी ही अम्मी बनने वाली हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी. जिसके बाद उन्हें बधाईयां मिला शुरू हो गया. ये एक्ट्रेस का थर्ड ट्रायमेस्टर चल रहा है, जिसके चलते उनके लिए झुकना भी मुश्किल हो गया है. ऐसे में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी से जुड़ी छोटी-मोटी मुश्किल बयां की है.

सना खान अपना प्रेग्नेंसी पीरियड जमकर एंजॉय कर रही हैं. वह जल्दी ही मां बनेंगीं. वह इन दिनों अपने थर्ड ट्रायमेस्टर में हैं और उनके शौहर अनस सईद उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं.

सना खान की बूढ़ी मां भी इस बात का पूरा ख्याल रख रही हैं कि उनकी बेटी को किसी तरह की तकलीफ ना हो. ऐसे में वही उनके पूरे काम कर रही हैं.

इस बीच सना ने पति अनस के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह थोड़ी इमोशनल होती दिखीं.

सना ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके लिए झुकना भी मुश्किल हो गया है, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर वॉक करने के लिए जाना भी जरूरी है. ऐसे में उनके सारे काम उनकी मां कर रही हैं.

सना ने बताया क्योंकि वह झुक नहीं सकतीं, ऐसे में उनकी बूढ़ी मां उन्हें जूते पहनाती हैं. एक्ट्रेस ने इस दौरान कहा कि एक मां जैसा प्यार आपको इस दुनिया में और कोई नहीं कर सकता.

सना ने बताया कि इस वीडियो को देखकर मेरा रोना निकल रहा है. बस इंतजार कर रही हूं उस घड़ी का, जब मैं इस बच्चे को ऐसा प्यार दे सकूं.

Author