शादीशुदा शख्स पर आया दिल, 80 के दशक में लिवइन में रहीं.. अपने टाइम की लेडी सुपरस्टार रही इस एक्ट्रेस को पहचाना?

Spread the love

मुंबईः सोशल मीडिया पर आए दिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पुरानी और बचपन की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. जिसे लेकर यूजर्स को चैलेंज दिया जाता है कि वह इन फेमस चेहरों को पहचान कर दिखाएं. कुछ फिल्मी सितारों को तो जहां फैंस पहचान लेते हैं, वहीं कुछ को पहचानने में हालत खराब हो जाती है. सोशल मीडिया में इन दिनों एक और अभिनेत्री के बचपन की तस्वीर वायरल हो रही (Bollywood Celebs Childhood Photo) है. इस तस्वीर को देखने के बाद शायद ही कोई ये बता सकता है कि ये अभिनेत्री कौन है. ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दो चोटी किए, फ्रॉक पहने एक लड़की पोज देती देखी जा सकती है, लेकिन, तस्वीर इतनी पुरानी है कि शायद ही इन्हें कोई पहचान पाए.

क्या आप इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दिख रही बच्ची को पहचान पाए? अगर नहीं, तो चलिए इनसे जुड़े कुछ हिंट आपको दे देते हैं. ये अपने जमाने की लेडी सुपरस्टार और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से रही हैं. इनके पति भी बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैं, जिनका आज भी इंडस्ट्री में बोलबाला है और बेटा भी बॉलीवुड में कदम रख चुका है. हालांकि, इनकी शोहरत के आग सब फीके हैं. अगर अब भी आप इन्हें नहीं पहचान पाए तो बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बचपन की तस्वीर है.

भले ही स्मिता पाटिल इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी उनका नाम बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्रियों में लिया जाता है. स्मिता ने अपने समय के लगभग सभी सुपरस्टार्स के साथ काम किया. अपनी फिल्मों के साथ ही स्मिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं. अपने दौर में वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस थीं और 1982 में ‘भीगी पलकें’ की शूटिंग करते-करते उनकी और राज बब्बर की लव स्टोरी शुरू हुई थी.

तब राज बब्बर शादीशुदा थे, लेकिन स्मिता पाटिल की सादगी ने उनका दिल जीत लिया. उस दौर में स्मिता राज बब्बर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहीं. फिर अभिनेता ने अपनी पहली पत्नी नादिरा को तलाक देकर स्मिता से शादी कर ली. हालांकि, कहा जाता है कि शादी के बाद राज और स्मिता के रिश्ते में भी कड़वाहट आने लगी. इसी बीच स्मिता ने अपने बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म दिया. डिलीवरी कॉम्प्लिकेशंस के चलते स्मिता की तबीयत बिगड़ी और उन्होंने सिर्फ 31 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

 

Author