महेश बाबू ने खरीदी गोल्ड रेंज रोवर, कीमत इतने करोड़!

Spread the love

मुंबई. साउथ इंडस्ट्री में महेश बाबू लग्जरी लाइफ स्टाइल जीते हैं. वे साउथ के अमीर एक्टर्स में शुमार हैं और उन्हें भी दूसरे एक्टर्स की तरह महंगी गाड़ियों का शौक है. मोहनलाल, जूनियर ए​नटीआर, चिरंजीवी आदि कलाकारों के बाद अब महेश बाबू ने अपने कलेक्शन में रेंज रोवर को शामिल कर लिया है. हाल ही एक्टर ने गोल्डन कलर की रेंज रोवर एसवी खरीदी है. आइए, कार की डिटेल्स और महेश बाबू के कलेक्शन की बात करते हैं…

एक्टर के कलेक्शन में Lamborghini से Land Cruiser तक

महेश बाबू को लग्जरी कारों का शौक है. रेंज रोवर एसवी भारती में इस समय बिक रहीं महंगी कारों में से एक है. महेश की गोल्डन रेंज रोवर इस समय सभी के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

महेश बाबू को गाड़ियों का शौक है और उनकी नई गोल्ड रेंज रोवर एसवी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है. इस लग्जरी गाड़ी की कीमत 5.4 करोड़ रुपये है. महेश की इस नई गाड़ी की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है.

सोशल प्लेटफॉर्म पर महेश बाबू की नई कार की फोटोज छाई हुई हैं. खबर है कि महेश बाबू हैदराबाद में गोल्ड रेंज रोवर के एकमात्र मालिक हैं. ये रेंज रोवर भारत में बिकने वाली महंगी गाड़ियों में शुमार है.

महेश बाबू को आज से नहीं काफी पहले से महंगी गाड़ियों का शौक है. उनके कार कलेक्शन में कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं. Mercedes GL Class 450, Mercedes GLS 350D और BMW 7 Series 730 LD भी है.

इनके अलावा महेश बाबू के कलेक्शन में Audi A8L, Toyota Land Cruiser, Range Rover Vogue, lamborghini gallardo आदि भी शामिल हैं. महेश बाबू कई कार सेगमेंट के लिए एड भी कर चुके हैं.

महेश बाबू के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म ‘गुंटूर कारम’ में नजर आएंगे. इसे त्रिविक्रम ​श्रीनिवास निर्देशित कर रहे हैं. फिल्म को लेकर हाल ही खबर आई है कि लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े प्राजेक्ट से अलग हो गई हैं.

 

Author