‘मंत्रिमंडल में फेरबदल की फाइल रोक कर बैठे हैं उपराज्यपाल, नहीं कर रहे साइन’…केजरीवाल सरकार का दावा

Spread the love

नेशनल डेस्क: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल से जुड़ी फाइल पिछले चार दिनों से उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के पास हस्ताक्षर के लिए पड़ी है। सरकार के एक सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रिमंडल में इस बदलाव को बड़ा बताते हुए सूत्र ने कहा, ‘‘इन बदलावों को मंजूरी देने संबंधी फाइल पिछले चार दिनों से उपराज्यपाल के पास है। उनके पूर्ववर्ती अनिल बैजल ऐसी फाइलों को आधे घंटे में मंजूरी दे दिया करते थे।”

हालांकि, उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने आरोपों को खारिज कर दिया और बताया कि फाइल पर बुधवार को हस्ताक्षर किए जाने के बाद उसे सरकार को भेज दिया गया। पिछले कुछ महीनों में दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में कई फेरबदल हो चुके हैं। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद इस साल मार्च में सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। कथित शराब घोटाला मामले में सिसोदिया और जैन जेल में हैं।

 

Author