जीवन में धन का बहुत महत्व होता है. पैसों की कमी होने पर अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य नहीं मिल पाता है. लोग रुपए कमाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी वो ज्यादा पैसों को बचा नहीं पाते हैं. उनका पर्स लगभग खाली रहता है. उसमें पैसे नहीं टिकते हैं. कई बार यह वास्तु नियमों को अनदेखा करने से होता है. वास्तु शास्त्र में पर्स रखने को लेकर कुछ विशेष बातें बताई गईं हैं, जिनका पालन नहीं करने पर पैसों की तंगी बनी रहती है.
फटा पर्स न रखें
अक्सर लोग पर्स के फट जाने के बाद भी उसका ही इस्तेमाल करते हैं. ऐसा करना अशुभ माना गया है. फटा पर्स रखने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं, जिसके कारण जीवन में तंगी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा, पर्स को बहुत भरा भी नहीं रखना चाहिए. उसमें बेवजह के फिजूल कागज नहीं रखने चाहिए. इससे जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. हमेशा साफ और नया पर्स अपने पास रखें. हालांकि, अगर आपको अपने पर्स से बहुत लगाव है और उसे आप नहीं फेंकना चहते हैं तो आइए आज हम भोपाल के रहने वाले पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से जानते हैं कि फटे पर्स का क्या करना चाहिए.
1. अगर आपको अपने पुराने पर्स से बहुत लगाव है और आप उसे नहीं फेंकना चाहते हैं तो आप अपने पुराने पर्स से सामान खाली कर नए पर्स में रख लीजिए. उसके बाद पुराने पर्स में 1 रुपए का सिक्का लाल कपड़े में लपेटकर रख दीजिए. ऐसा करना शुभ माना गया है.
2. अगर आपको लगता है कि आपका पुराना पर्स आपके लिए लकी है तो उसे फेंकने की गलती ना करें और ना ही पर्स को कभी खाली रखें. पुराने पर्स में चावल के कुछ दाने डालकर कुछ दिनों के लिए रख दें. बाद में इन चावल के दानों को अपने नए पर्स में रख लें. ऐसा करने से आपके पुराने पर्स की सकारात्मक ऊर्जा नए पर्स में आएगी, जिससे धन लाभ होगा.
3. यदि आपका पुराना पर्स आपके लिए लकी है और वो फट गया है. फिर भी आप अपने पास रखना चाहते हैं तो इसे पूरी तरह से रिपेयर कराने के बाद ही अपने पास रख सकते हैं. अगर आप फटा हुआ पर्स अपने पास रखेंगे तो ये आपके राहु को कमजोर करेगा, इसलिए उसे अच्छे से सही करवा लें.










