प्रोस्टेट की समस्या को और बिगाड़ देंगी इन 4 चीजों का सेवन, आज से ही बना लें दूरी

Spread the love

प्रोस्टेट सिर्फ पुरुषों में पाई जाने वाली एक छोटी ग्रंथि है. इसका काम सीमेन को बनाने में मदद करना है. यह मलद्वार के ठीक सामने और ब्लैडर से ठीक पीछे होती है. यह ग्रंथि सीमेन और पेशाब को शरीर से बाहर करती है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है प्रोस्टेट ग्लैंड का आकार बढ़ता जाता है. परेशानी यही से शुरू हो जाती है. अगर प्रोस्टेट ज्यादा बड़ा हो जाए तो इसमें इंफेक्श का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा कई तरह की बीमारियां हो जाती है. इसमें प्रोस्टेट कैंसर का खतरा सबसे अधिक बढ़ जाता है. बुजुर्गों में प्रोस्टेट कैंसर सबसे बड़ी समस्या है. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया मेडिकल सेंटर ने बताया है कि बुजुर्ग प्रोस्टेट कैंसर से खुद को बचा सकते हैं. इसके लिए सही डाइट को मैंटेन करना होगा.

प्रोस्टेट की समस्या से बचने के लिए कैसी हो डाइट

प्रोस्टेट की दिक्कत न हो या प्रोस्टेट कैंसर न हो, इसके लिए यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया ने बताया कि अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिसमें सैचुरेटेड फैट और शुगर कम हो, साथ ही फाइबर की मात्रा ज्यादा हो. इसके लिए डाइट में हरी सब्जियों और ताजे फल का सेवन ज्यादा करें. साबुत अनाज, स्ट्राबेरी, सेब, संतरे, कीवी आदि का नियमित सेवन प्रोस्टेट की समस्याओं से बचाता है.

प्रोस्टेट की समस्या से बचने के लिए इन चीजों का न करें सेवन

1. रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट-हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक भोजन में लगातार रेड मीट का सेवन प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है. जो प्रोसेस्ड मीट होता है उसमें हेट्रोसाइक्लिक एमिंस (एचसीए) पाया गया है. यह कार्सिनोजेन है. यानी इससे कैंसर का खतरा रहता है. एचसीए को कई तरह के कैंसर से जोड़ा गया है.

2. डेयरी प्रोडक्ट-ज्यादा मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करना प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को बुलाना है. जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन के मुताबिक साबुत दूध को पीना प्रोस्टेट के जोखिम को और अधिक बढ़ा देता है. यहां तक कि लो फैट मिल्स से भी खतरा रहता है. इसलिए साबुत मिल्क, फुल फैट चीज, फुल फैट योगर्ट, फुल फैट बटर, फुल फैट क्रीम चीज, फुल फैट आइस्क्रीम का बहुत कम इस्तेमाल करना चाहिए.

3. अल्कोहल-ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन प्रोस्टेट की समस्या और प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कई गुना बढ़ा देता है. इस संबंध में एक रिसर्च भी सामने आई है जिसमें एक हजार लोगों पर किए गए ट्रायल में यह पाया गया कि जो लोग ज्यादा शराब पीते हैं, उनमें प्रोस्टेट की समस्या का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में दोगुना से ज्यादा रहता है.

4. सैचुरेटेड फैट-सैचुरेटेड फैट के कारण हार्ट डिजीज होता है लेकिन अगर सैचुरेटेड फैट का ज्यादा सेवन किया जाए तो इससे प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम भी बढ़ जाता है. आमतौर पर मीट, डेयरी प्रोडक्ट, फ्लेवर्ड सलाद, बेकिंग वाली चीजें, प्रोसेस्ड फूड यानी पिज्जा, बर्गर आदि में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है, इसलिए इन चीजों का सेवन बहुत सोच समझकर करना चाहिए.

 

Author