बरसात में धूप निकलना होता है मुश्किल, फिर कैसे हो विटामिन D की भरपाई

Spread the love

शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखने के लिए कई विटामिंस और पोषक तत्वों की जरूरत होती है. किसी भी विटामिंस की कमी होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसी तरह का शरीर के लिए बेहद जरूरी विटामिन डी है. इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. थकान ज्यादा लगने लगती है. लोगों को बाल झड़ने की समस्या भी हो सकती है. विटामिन डी का सबसे बड़ा स्रोत सूर्य की किरणें हैं. बरसात के मौसम में धूप का निकलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में विटामिन डी की पूर्ति के लिए जरूरी है कि विटामिन डी से भरपूर हेल्दी फूड्स का सेवन किया जाए. आइए आज हम आपको विटामिन डी के प्रमुख स्रोत बताते हैं.

1.मशरूम: मेडिकलन्यूजटुडे में छपी एक खबर के मुताबिक, शाकाहारी लोगों के लिए मशरूम विटामिन डी का अच्छा सोर्स है. इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मौजूद होता है. इसके सेवन से शरीर हड्डियां मजबूत होती हैं. यह सेहत को कई फायदे भी देता है.

2. सैल्मन फिश: अगर आप मांसाहारी हैं तो, सैल्मन फिश आपके लिए एक अच्छा फूडस हो सकता है. सैल्मन फिश में विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है. आप भी विटमिन डी के लिए जंगली सैल्मन मछली का सेवन कर सकते हैं. सैल्मन फिश में अन्य कई विटामिंस भी मौजूद होते हैं.

3. गाय का दूध: गाय के दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन डी मौजूद होता है. शाकाहारी लोगों के लिए दूध विटामिन डी का एक अच्छा स्त्रोत हो सकता है. इसका सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी है. नियमित तौर पर इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है. दूध में विटामिन डी के अलावा अन्य कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं.

4. अंडा: विटामिन D की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए अंडा बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. अंडा में भरपूर मात्रा में विटामिन डी मौजूद होता है. अगर आप अंडा खाते हैं तो इससे विटामिन डी की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है. अंडे में विटामिन D के साथ प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है.

5. सोया प्रोडक्ट्स: सोया प्रोडक्ट्स जैसे सोया योगर्ट, टोफू, सोया मिल्क आदि में भरपूर मात्रा में विटामिन D मौजूद होता है. शाकाहारी लोगों के लिए यह विटामिन डी का बहुत अच्छा स्त्रोत है. ये फूड्स विटामिन डी की कमी को दूर करने में मदद करते हैं. इसके सेवन से शरीर को हेल्दी और फिट रखने में मदद मिलती है.

 

 

Author