15 अगस्त को भारत के अलावा और कौन से देश मनाते हैं अपना स्वतंत्रता दिवस? जानिए सही जवाब

Spread the love

 

आज ही के दिन यानी 15 अगस्त 1947 को देश ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हुआ था और भारत में शान से तिरंगा फहराया गया था. देश भर में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक शान से तिरंगा लहरा रहा है. आजादी हमें कितने संघर्षों के बाद मिली इस बारे में सबको जानना बेहद जरूरी है. हम आपको स्वतंत्रता दिवस के बारे में कई ऐसे रोचक तथ्य बता रहे हैं. आइए जानते हैं इस दिन के बारे में आप कितना जानते हैं.

सवाल: 15 अगस्त 1947 के स्वतंत्रता दिवस के समारोह का हिस्सा गांधी थे या नहीं?
उत्तर: नहीं, महात्मा गांधी इस समारोह में शामिल नहीं थे

सवाल: 15 अगस्त के दिन किस स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ था?
उत्तर: महर्षि अरबिंदो घोष का जन्म हुआ था.

सवाल: ‘जन गण मन’ भारत का राष्ट्रगान कब बना?
उत्तर: 24 जनवरी 1950

सवाल: देश की आजादी के बाद कितनी रियासतें भारत में शामिल हुईं?
उत्तर: 560 रियासतें

सवाल: 15 अगस्त के दिन भारत के अलावा और कौन से देश अपना स्वंतत्रता दिवस मनाते हैं?
उत्तर: कोरिया, कांगो, बहरीन और लिकटेंस्टीन

सवाल: जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री पद की शपथ किसने दिलाई थी?
उत्तर: लॉर्ड माउंटबेटन

सवाल: जवाहर लाल नेहरू ने ‘ट्रिस्ट विद डेस्टनी’ भाषण को कब और कहा सें दिया था
उत्तर: 14 अगस्त की मध्यरात्रि को वायसराय लॉज (मौजूदा राष्ट्रपति भवन) से

सवाल: आजाद भारत के प्रथम गर्वनर जनरल कौन थे?
उत्तर: लॉर्ड माउंटबेटन

सवाल: गोवा भारत का हिस्सा कब बना?
उत्तर: 1961

सवाल: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा का निर्धारण कब हुआ था?
उत्तर: 15 अगस्त, 1947

Author