कथा स्थल पर पहुंचे अफसर, पानी व बिजली की व्यवस्था करने कहा

Spread the love

जुंगेरा में 25 से 29 अगस्त तक श्रीमणिलिंग महापुराण कथा का आयोजन होना है। कार्यक्रम में व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर कलेक्टर शशांक पाण्डेय, एडीशनल एसपी सुशील नायक, एसडीएम शीतल बंसल, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, टीआई रवि पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार पहुंचे।

अपर कलेक्टर शशांक पांडेय ने कार्यक्रम स्थल पर अंदर व बाहर जाने की गेट में एंट्री, पानी, बिजली व्यवस्था व मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था के लिए आयोजक समिति को निर्देशित किया। अपर कलेक्टर ने आयोजक समिति के 12 नाम देने और पंडाल, भोजन व्यवस्था, पार्किग, पेयजल, वीआईपी पार्किग, वीआईपी व्यवस्था में लगे लोगों का नाम प्रशासन को देने की बात कही।

 

Author