महिलाओं ने पहली बार निकाली कांवर यात्रा, किया जलाभिषेक

Spread the love

नगर के फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से महिलाओं ने कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान नगर के पास स्थित प्राकृतिक नाले से महिलाओं ने जल भरा और कांवड़ यात्रा से शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। बताया जाता है कि पहली बार महिलाओं ने कांवड़ यात्रा निकाली। इससे पहले पुरूषों द्वारा बीते डेढ़ दशक से लगातार कांवड़ यात्रा निकाली जाती रही है।

इस पूरे आयोजन के दौरान महादेव के जयकारे लगते रहे। इस दौरान पुजारी राम नाग, चंद्रवती अरकरा, अनिता चौधरी, गीता मरकाम, जयंती विश्वकर्मा, शोभा अहराज, शशि भारती, सुनीता मरावी, कमलेश्वरी, हंसिनी, पुष्पा निर्मलकर, उषा शर्मा, लता, राधिका साहू, दुर्जन सिंह, गौरांग साहा, हरीश शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

 

Author