पुरूर के नए थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के पदस्थ हुए। व्यापारी संघ पुरूर ने उनसे मुलाकात क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री, जुआ-सट्टा पर कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष मिथलेश ग्वालेन्द्र, उपाध्यक्ष पवन साहू, सचिव राकेश सिन्हा, सहसचिव मिथलेश साहू, संरक्षक दिलेश दादर, साकेश साहू, शैलेन्द्र सोरी, लखन साहू, हेमंत सिन्हा आदि ने कहा कि पुरूर में खुलेआम शराब की अवैध बिक्री हो रही है। थाना उद्घाटन के दौरान गृहमंत्री से भी शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की।
पुलिस थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में लोगों को शराब पिलाई जाती है। बस्ती अंदर में कई लोग खुलेआम शराब बेचते हैं। पुरूर के अलावा आसपास गांवों में शराब की अवैध बिक्री होती है। पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करती है। कार्रवाई नहीं होने से ग्रामवासियों सहित लोगों में आक्रोश है। नए थाना प्रभारी के आने से कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। इस पर थाना प्रभारी कार्रवाई करने का आश्वासन दिलाया। नए थाना प्रभारी से मुलाकात करने पहुंचे व्यापारी संघ के पदाधिकारी व सदस्य।











