मुंबई से पंजाब आई Pregnant महिला का हंगामा, Recording ने खोली पोल तो उड़े परिवार के होश

Spread the love

जमालपुर की आहलूवालिया कॉलोनी के एक घर के बाहर मुंबई से आई महिला ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने मुम्बई में उसके साथ रेप किया था। जब उसने मामला दर्ज करवाया तो युवक उससे शादी करने के लिए मान गया। इसके बाद युवक ने उससे मारपीट की। इसकी सी.सी.टी.वी. फुटेज भी उसके पास है।

युवती ने बताया कि शादी के बाद वह गर्भवती हुई लेकिन पति ने उसका गर्भपात करवा दिया, अब फिर से वह गर्भवती है। युवती ने कहा कि पति उसे मुम्बई से यह कहकर पंजाब आया था कि उसने कई लोगों के पैसे देने हैं। करीब 1 साल वह इधर-उधर रहकर उन सभी लोगों के पैसे दे देगा। महिला के मुताबिक उसका पति उससे फोन पर बहुत कम बातचीत करता था। उसे शक हुआ कि पति के कई लड़कियों से अवैध संबंध हैं। इसके बाद उसने पति को फोन करने शुरू किए तो वह उससे गाली-गलौच पर उतर आया। इसी कारण वह मुम्बई से फ्लाइट लेकर मोहाली पहुंची। उसके आधार कार्ड के मुताबिक एड्रैस पर सर्च करते हुए लोगों को उसकी फोटो दिखाकर उसने उसका घर ढूंढा। आरोपी ऋषभ की मां ने उसे घर में घुसने नहीं दिया जिस कारण उसके पति की मां से खूब बहसबाजी हुई। उधर, युवक की मां ने पुलिस से कहा कि वह नहीं जानती कि यह महिला कौन है, जबकि महिला ने कहा कि वह पूरे परिवार को अच्छे से पहचानती है। अब परिवार ने ही उसके पति को छिपा रखा है।

बैग को लेकर भी हुआ हंगामा, पुलिस को दी शिकायत
वहीं मौके पर पहुंची थाना जमालपुर पुलिस के साथ युवती की बहसबाजी होती रही। उसने कहा कि जब वह पति के घर में दाखिल हुई थी तो उसके पास 2 बैग थे। अब उसके पति के पारिवारिक सदस्य उसे बैग नहीं लौटा रहे। थाना जमालपुर के ए.एस.आई. गुरमीत सिंह ने बताया कि महिला कह रही है कि उसका बैग घर के अंदर है। घर के मालिक से निवेदन किया है कि वह बैग वापस कर दे लेकिन वे लोग साफ कह रहे हैं कि उनका बेटे के साथ कोई संबंध नहीं है। उनके पास कोई बैग नहीं है। महिला बैग खो जाने की थाने में शिकायत दर्ज करवा रही है। इसके बाद इलाके में लगे सी.सी.टी.वी .कैमरे भी चैक कर लिए जाएंगे। मामला मुंबई का है। युवती को फिलहाल किसी सुरक्षित जगह पर ठहराने का इंतजाम कर रहे हैं। युवक से फोन पर बात हुई है। यदि युवक दोषी है तो इस महिला को मुम्बई से ही पुलिस साथ लानी चाहिए थी। महिला ने अभी युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

महिला का आरोप, पहली पत्नी से तलाक लिए बिना रचाई मेरे साथ शादी
महिला ने बताया कि दोनों की मुलाकात तलाकशुदा डेटिंग वेबसाइट पर हुई थी। इसके बाद करीब डेढ़ वर्ष वह उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रही। उसकी भी पहले से शादी हो चुकी थी, वह तलाकशुदा है। उसने अपना तलाक लेने का कारण भी बताया था, मगर उसके पति ने पहली पत्नी को अभी तक तलाक नहीं दिया और उससे संबंध बनाता रहा। शादी के बाद वह उससे इतनी ज्यादा मारपीट करने लगा कि उसे अपने घर में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाने पड़े, ताकि ऋषभ की हरकतें रिकॉर्ड हो सकें।महिला ने बताया कि शक होने पर उसने पति की कार में मोबाइल रिकॉर्डिंग पर रखा तो पता चला कि उसके पति के करीब 6 से 8 लड़कियों के साथ संबंध हैं। इन सभी को वह हवस का शिकार बनाता रहा। इन्हीं लड़कियों के पैसों पर वह अय्याशी करता था। अब जब इन सभी हरकतों का भंडाफोड़ हुआ तो वह घर से फरार है। आने वाले दिनों में सभी लड़कियां उसके घर के बाहर पहुंचेंगी।

Author