2 हजार करोड़ की कथित आबकारी गड़बड़ी का मामला

Spread the love

राज्य में 2 हजार करोड़ की कथित आबकारी गड़बड़ी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने रिटायर आईएएस का बयान दर्ज कर लिया है। सोमवार को रायपुर, रायगढ़ समेत तीन आबकारी अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अधिकारी ईओडब्लू दफ्तर पहुंचे थे। जहां उनसे लंबी पूछताछ हुई। उनसे शराब सप्लाई से लेकर बिक्री के सिस्टम के बारे में जानकारी ली जा रही है।

पूछा गया कि किस अधिकारी की क्या भूमिका है? उनकी जिम्मेदारी क्या थी? किस तरह की गड़बड़ी हुई है? सिस्टम को कौन चला रहा था? इस केस में 35 अधिकारी और कर्मचारियों से पूछताछ होगी। प्रवर्तन निदेशालय ने जिन लोगों से पूछताछ की है। उनकी बयान की कॉपी भी निकाली गई हैं। रोज तीन अधिकारियों को बुलाया जा रहा है। मंगलवार को भी पूछताछ के लिए कुछ लोगों को नोटिस ​दिया गया।

इधर, आबकारी के ही दूसरे मामले में भी रोज अधिकारी कर्मचारी व कारोबारी से पूछताछ हो रही है। रोज तीन-चार लोगों को बुलाया जा रहा है। इसमें शराब निर्माण करने वाले कारोबारियों से भी लंबी पूछताछ हुई है। बिलासपुर के शराब कारोबारी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

 

Author