6 सितंबर तक चलेगा साक्षात्कार

Spread the love

राज्य सेवा परीक्षा-2022 के लिए साक्षात्कार गुरुवार, 24 अगस्त से शुरू हो गया है। इंटरव्यू के पहले दिन 60 उम्मीदवारों को बुलाया गया। इंटरव्यू में नोबेल विजेता हर्बर्ट साइमन के निर्णयन से सं​बंधित सवाल पूछा गया। इसी तरह हरियाणा और मणिपुर हिंसा पर भी उम्मीदवारों से प्रश्न किया गया।

एक उम्मीदवार के बायोडाटा में शतरंज का उल्लेख था, तो इंटरव्यू लेने वाले बोर्ड मेंबर ने पूछा- शतरंज आप क्या सीखते हैं। ग्रेंड मास्टर कैसे बनते हैं, तीन चार ग्रेंड मास्टर का नाम बताएं। विश्व चेस चैम्पियन कौन है। साक्षात्कार 6 सितंबर तक चलेगा।

संभावना है कि इसी दिन शाम तक नतीजे जारी हो जाएंगे। राज्य सेवा के तहत कुल 210 पदों पर भर्ती होनी है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर 625 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चिंहित किया गया है। पहले दिन के इंटरव्यू में उम्मीदवारों से कुछ ऐसे सवाल पूछे गए।

  • शहर में कहीं चक्का जाम हो गया है। यदि आप एसडीएम हैं, तो उसे कैसे मैनेज करेंगे?
  • शतरंज से आप क्या सीखते है‌ं?
  • छत्तीसगढ़ के पहले विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल का नाम।
  • हरियाणा और मणिपुर हिंसा क्यों हुई?
  • राज्य के संरक्षित स्मारक कौन कौन से हैं‌?
  • हाइकोर्ट के वर्तमान जज का नाम?
  • वित्त आयोग और चुनाव आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?
  • डिप्टी कलेक्टर के क्या कार्य है?
  • आपके अधीनस्थ के खिलाफ कोई शिकायत है तो आप उसका निपटारा कैसे करेंगे?
  • सोशल मीडिया के प्रॉस एंड कंस क्या हैं?
  • सिटीजन चार्टर क्या है?
  • लोकपाल और लोकायुक्त बिल क्या है?

Author