भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में सौंपा अपना आवेदन
भाजपा की ओर से घोषित सीटों में बालोद जिले से तीन विधानसभा सीटों में से एक में प्रत्याशी घोषित कर दिया गया बाकि दो विधानसभा गुंडरदेही और संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र में अभी प्रत्याशी तय नहीं किए गए हैं। बालोद जिले की तीनों सीटों पर फतह हासिल करना भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण है। वर्तमान में जिले की तीनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। पिछले चुनाव में तीनों सीट भाजपा के हाथ से निकल गई थी। इसे देखते हुए इस बार भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी चयन में पहल दिखाई है और एक सीट पर प्रत्याशी भी घोषित कर चुकी है।
वहीं सजारी बालोद के लिए बालोद के वार्ड नंबर 8 निवासी मोहम्मद अबरार सिद्दीकी ने भाजपा जिलाअध्यक्ष बालोद कृष्णकांत पवार जी के समक्ष वरिष्ट भाजपा नेता छगन देशमुख, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव की उपस्थिति अपना आवेदन देकर दावेदारी प्रस्तुत की है। मोहम्मद अबरार सिद्दीकी का कहना है कि अगर पार्टी उन्हे टिकट देती है तो निश्चित ही कार्यकर्त्ताओ की मेहनत से जनता के साथ एवम आशिर्वाद से संजारी बालोद विधानसभा की सीट भाजपा की झोली में आएगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरूवात करने वाले मोहम्मद अबरार सिद्दीकी छात्रो के बीच काफी लोकप्रिय रहे है बेबाक शैली और छात्रो के हक में आवाज उठाने के लिए उन्हे जाना जाता है। वह सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भी है। उनके बेहतर कार्यों को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग और छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी उन्हे सम्मानित कर चुका है। मोहम्म्द अबरार सिद्दीकी के दादा हाजी मोहम्मद हामिद सिद्दीकी जनसंघ की टिकट से वार्ड नंबर 7 बालोद से पार्षद चुनाव लड़ चुके है। वर्तमान में मोहम्मद अबरार सिद्दीकी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,संभाग सहप्रभारी बस्तर संभाग भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,प्रदेश प्रवक्ता मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छत्तीसगढ़, प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ मुस्लिम संगठन के पद पर काबिज है। पूर्व में मोहम्मद अबरार सिद्दीकी राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा की रीति नीति से अच्छी तरह वाकिफ श्री सिद्दीकी काफी लम्बे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं तथा जनमानस में भी इनकी अच्छी पकड़ है।










